विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Batwara 1947 का छठवें दिन बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 50 करोड़ का कलेक्शन भी हुआ मुश्किल

Updated: Wed, 19 Aug 2026 09:12 PM (GMT+05:30)

सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर 'आवारापन 2' से क्लैश के कारण संघर्ष कर रही है। जानिए कितना रहा छठवें दिन का कलेक्शनय़

बंटवारा 1947 कलेक्शन

बंटवारा 1947 कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की आवारापन 2 (Awarapan 2) के साथ क्लैश की वजह से सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म 'बंटवारा 1947' (Batwara 1947) को बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा नुकसान हुआ है। फिल्म ने पहले दिन बहुत ही हल्की ओपनिंग की और तब से इसका कलेक्शन लगातार गिर रहा है।

बंटवारा 1947 ने पहले दिन 5.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके बाद दूसरे दिन इसने 13.50 करोड़ और तीसरे दिन 7.25 करोड़ रुपये की कमाई की।

कितना रहा छठवें दिन का कलेक्शन?

वहीं वीकडे पर कलेक्शन में और कमी देखने को मिली। चौथे दिन इसका कलेक्शन 2 करोड़ और पांचवे दिन 2.25 करोड़ रुपये रहा। वहीं अब छठवें दिन की रिपोर्ट भी सामने आ गई है। छठवें दिन फिल्म ने अभी तक 83 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।

Batwara (2)

इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 31.58 करोड़ रुपये हो गया है। एक अनुमान के मुताबिक उस हिसाब से बंटवारा 1947 छठवें दिन 1 से 2 करोड़ रुपये की कमाई ही कर पाएगी जोकि सनी देओल जैसे एक्टर की फिल्म के लिए काफी शॉकिंग है।

आवारापन 2 से मिल रहा कॉम्पटीशन

वहीं आवारापन 2 का कलेक्शन देखें तो वीकडे का असर इस पर भी पड़ा है। शाम तक 'आवारापन 2' ने भारत में छठे दिन अब तक 3.93 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस हिसाब से फिल्म का कुल कलेक्शन अभी तक 104.68 करोड़ रुपये हो गया है।

Batwara

'बंटवारा 1947'की कहानी सिकंदर मिर्जा (सनी देओल) एक मुस्लिम शरणार्थी परिवार की है जो 1947 के उथल-पुथल भरे बंटवारे के दौरान भारत से भागकर पाकिस्तान के लाहौर में मिले एक नए घर में बस जाता है। उन्हें तब हैरानी होती है जब उन्हें पता चलता है कि घर की ऊपरी मंजिल पर एक बुज़ुर्ग हिंदू महिला (शबाना आजमी) चुपचाप रह रही हैं, जो अपना पुश्तैनी घर छोड़ने से इनकार कर देती हैं।

यह भी पढ़ें- Awarapan 2 से टक्कर लेकर बुरी तरह पछताई Batwara 1947, वर्ल्डवाइड कमाई से भी बजट निकालने में छूटे पसीने

यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर लौट आया पुराना Sunny Deol, पांचवें दिन Batwara 1947 की कमाई में आया उछाल