विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विदेशी सरजमीं पर Sunny Deol को बड़ा झटका, Batwara 1947 के छठे दिन का कलेक्शन कर देगा हैरान

Updated: Thu, 20 Aug 2026 08:13 AM (IST)

Batwara 1947 Worldwide Collection Day 6: ओवरसीज मार्केट में सनी देओल की फिल्म बंटवारा 1947 ने छठे दिन कितना कारोबार किया है, जानिए...

बंटवारा 1947 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

बंटवारा 1947 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सनी देओल के लिए गदर 2 (Gadar 2) करीब दो दशक के बाद एक बड़ा कमबैक साबित हुआ था। 2023 में यह फिल्म हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों में शुमार थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा कलेक्शन किया था।

इसके बाद सनी देओल ने बैक-टू-बैक दो और हिट फिल्में जाट (Jaat) और बॉर्डर 2 (Border 2) दीं। इन फिल्मों ने एक बार फिर सनी पाजी की किस्मत चमका दी थी और लगा था कि उनका पूरा चार्म लौट आया है। हालांकि, बंटवारा 1947 (Batwara 1947) की कमाई ने हर किसी को दंग कर दिया है।

आवारापन 2 से क्लैश पड़ा भारी

बंटवारा 1947 का क्लैश इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 (Awarapan 2) से हुआ। यूं तो पहले भी सनी देओल की फिल्मों का क्लैश हुआ है, लेकिन इस बार यह फिल्म पीछे है। शुरू से ही यह फिल्म आवारापन 2 से कम पैसे कमा रही है, लेकिन छठे दिन कमाई शॉकिंग रही।

Batwara 1947

छठे दिन कैसा रहा बंटवारा 1947 का कलेक्शन?

सैकनिल्क के मुताबिक, पिछले दो दिनों यानी वीकडेज (सोमवार और मंगलवार) की तुलना में बंटवारा 1947 ने बुधवार यानी छठे दिन को सबसे कम कलेक्शन किया। फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाई 1.40 करोड़ रुपये ही रही। वहीं, ओवरसीज मार्केट में कमाई सिर्फ 50 लाख रुपये रहा। 

बंटवारा 1947 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

इससे पहले भारत में फिल्म 2 करोड़ से ऊपर ही कमा रही थी। 6 दिनों का कलेक्शन मिलाकर इंडिया में फिल्म का नेट कारोबार 32.15 करोड़ रुपये हो गया और ग्रॉस कलेक्शन 38.17 करोड़ रुपये हुआ। वहीं, ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 7.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस लिहाज से फिल्म का दुनियाभर में कारोबार 45.42 करोड़ रुपये पहुंच गया है। 

दूसरी ओर इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 ने छठे दिन में 153.59 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है।

Batwara

आपको बता दें कि बंटवारा 1947 ने बीते बुधवार को जितना कारोबार किया है, वो बॉर्डर 2, जाट और गदर 2 से भी कम है। अब देखना होगा कि आने वाले वीकेंड में सनी देओल की फिल्म की कमाई में इजाफा आता है या नहीं।

यह भी पढ़ें- Awarapan 2 से टक्कर लेकर बुरी तरह पछताई Batwara 1947, वर्ल्डवाइड कमाई से भी बजट निकालने में छूटे पसीने

यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर लौट आया पुराना Sunny Deol, पांचवें दिन Batwara 1947 की कमाई में आया उछाल