शनिवार को Awarapan 2 की कमाई में आया तगड़ा उछाल, 9 दिनों में इमरान हाशमी की फिल्म ने दुनियाभर में रचा इतिहास
Awarapan 2 Worldwide Collection Day 9: इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 ने दुनियाभर में 9 दिनों में कितना कारोबार कर लिया, जानिए यहां।

आवारापन 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स
HighLights
आवारापन 2 की कमाई में आया तगड़ा उछाल
इमरान के करियर की बनी सबसे बड़ी फिल्म
200 करोड़ के करीब पहुंची आवारापन 2
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इमरान हाशमी की रोमांटिक एक्शन ड्रामा आवारापन 2 (Awarapan 2) का खुमार एक हफ्ते बाद भी खत्म नहीं हो रहा है। इस फिल्म ने दूसरे वीकेंड की शुरुआत भी धमाकेदार अंदाज में की है।
14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई आवारापन 2 ने बंटवारा 1947 को पछाड़कर बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमा लिया है। एक ओर बंटवारा अपना बजट वसूलने में कोसों दूर है, वहीं आवारापन 2 ने खर्च से चार गुना ज्यादा कमाई करके पहले ही इतिहास रच दिया है।
दूसरे शनिवार को भी आवारापन 2 ने विदेशी बाजार में करोड़ों रुपये कमाए हैं। जानिए फिल्म की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट (Awarapan 2 Box Office Report)...
आवारापन 2 की कमाई में बढ़ोतरी
आवारापन 2 रिलीज के बाद से ही तगड़ी कमाई कर रही है। वीकडेज में फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन वीकेंड्स में एक बार फिर फिल्म ने रफ्तार पकड़ ली है। सैकनिल्क के मुताबिक, दूसरे शनिवार यानी 9वें दिन इमरान हाशमी की फिल्म में करीब 43 प्रतिशत की ग्रोथ देखी गई है। इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 8.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

विदेशी बाजार में भी करोड़ों में कमाई
विदेशी मार्केट में भी आवारापन 2 की कमाई में इजाफा हुआ है। शुक्रवार तक फिल्म ने जहां विदेशों में 1 करोड़ कमाया था, वहीं शुक्रवार को कमाई डेढ़ करोड़ तक पहुंच गई। ओवरसीज में फिल्म का कुल कारोबार 28 करोड़ के पार चला गया है।
आवारापन 2 का लाइफटाइम कलेक्शन
भारत में पहले ही फिल्म ने ग्रॉस कलेक्शन में 152 करोड़ रुपये कमा लिए हैं और नेट कलेक्शन तो 127.50 करोड़ रुपये हो गए हैं। आवारापन 2 का कुल कारोबार सिर्फ 9 दिनों में 180.91 करोड़ रुपये के पार चला गया है। अगर रविवार को कमाई में उछाल आया तो यह 200 करोड़ क्लब में शामिल हो ही जाएगी।

आवारापन 2 की कहानी
आवारापन 2 की बात करें तो यह 2007 में आई फिल्म का सीक्वल है। नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी फिल्म में इमरान हाशमी, शबाना आजमी और दिशा पाटनी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी शिवम पंडित के अपनी गोद ली हुई बेटी को ढूंढने की खतरनाक कोशिश के इर्द-गिर्द घूमती है।
