Awarapan 2 के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर रहेगा इमरान हाशमी का राज, 5 अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट आई सामने
अभिनेता इमरान हाशमी आवारापन 2 के बाद आने वाले समय में 5 अपकमिंग मूवीज में नजर आएंगे।

इमरान हाशमी की अपकमिंग मूवीज (फोटो क्रेडिट- जागरण)
HighLights
आवारापन 2 को लेकर चर्चा में इमरान हाशमी
भविष्य में इन 5 मूवीज में नजर आएंगे अभिनेता
जल्द रिलीज होगी इमरान की अगली फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बतौर अभिनेता मौजूदा समय में इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) फिल्म आवारापन 2 की सफलता को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर आवारापन 2 की कमर्शियल परफॉर्म ड्रीम रन से गुजरती हुई नजर आ रही है। इस बीच इमरान की आने वाली फिल्मों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
इस बीच हम आपको बताने जा रहे हैं कि आवारापन 2 (Awarapan 2) के बाद इमरान हाशमी आने वाले समय में 5 फिल्मों के दम पर बॉक्स ऑफिस पर राज करते हुए नजर आएंगे। आइए जानते हैं कि वह कौन सी मूवीज होंगी।
गन मास्टर जी9 (Gunmaster-G9)
हाल ही में इमरान हाशमी की मोस्ट अवेटेड फिल्म गन मास्टर जी9 की रिलीज डेट का आधिकारिक एलान किया गया है। आवारापन 2 के गन मास्टर जी9 ही उनकी अगली फिल्म होगी, जिसे 27 नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा। निर्देशक आदित्य दत्त के डायरेक्शन में बनने वाली इस मूवी में इमरान के साथ अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख नजर आएंगी।
यह भी पढ़ें- 20 मिनट में बना Awarapan 2 का ये गाना, इमरान हाशमी के एक फोन कॉल पर राजी हुए संगीतकार

रूह (Rooh)
हॉरर थ्रिलर से इमरान हाशमी का पुराना नाता रहा है। राज फ्रेंचाइजी के बाद भविष्य में इमरान एक और हॉरर थ्रिलर रूह में नजर आएंगे। जिसकी घोषणा इसी साल की गई है। निर्देशक मयंक शर्मा की ये फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
-1787131288228.webp)
जन्नत 3 (Jannat 3)
आवारापन के सीक्वल की सक्सेस ने इमरान हाशमी की पिछली फ्रेंचाइजी फिल्मों के लिए भी दरवाजे खोल दिए हैं। हाल ही में जन्नत की तीसरी किस्त को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आया है। बताया जा है कि जन्नत के मेकर्स इसके तीसरे पार्ट के लिए विचार कर रहे हैं और इमरान इसके लिए राजी भी हैं।
-1787131306738.webp)
गुडचारी 2 (Goodachari 2)
साउथ सुपरस्टार अदिवी शेष की फिल्म गुडचारी 2 को लेकर लंबे समय से इमरान हाशमी का नाम चर्चा का विषय बना हुआ है। वैसे तो ये फिल्म इसी साल मई के महीने में रिलीज होने वाली थी, हालांकि, बाद मेकर्स की तरफ से इसको पोस्टपॉन कर दिया गया। माना जा रहा है कि गुडचारी 2 की नई रिलीज डेट अनाउंस की जा सकती है।
-1787131323776.webp)
आवारापन 3 (Awarapan 3)
सीक्वल की सफलता बाद भविष्य में फैंस आवारापन 3 भी देखने को मिल सकती है। क्योंकि जिस नोट पर इमरान हाशमी स्टारर आवारापन 2 की कहानी खत्म होती है, उससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि मेकर्स इस फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त भी ला सकते हैं।
-1787131381942.webp)
