11वें दिन Jailer 2 ने ध्वस्त कर दिया 'तारा सिंह' का किला, सनी देओल की गदर 2 से आगे निकली रजनीकांत की फिल्म
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने धमाकेदार कमाई के दम पर सनी देओल की गदर 2 के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
-1792991754828_m.webp)
जेलर 2 वर्ल्डवाइड कलेक्शन अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
दुनियाभर में जेलर 2 का धमाका जारी
धमाकेदार कमाई से रचा इतिहास
गदर 2 के कलेक्शन का तोड़ा रिकॉर्ड
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा समय में साउथ सिनेमा के मेगा सुपरस्टार रजनीकांत की लेटेस्ट फिल्म जेलर 2 (Jailer 2) का दबदबा पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है। कमाई के मामले में इस मूवी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस से लेकर इंटरनेशनल मार्केट तक अपनी हुकूमत जमाई है।
आलम ये है अब कि रिलीज के 11वें दिन जेलर 2 ने बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल (Sunny Deol) के करियर की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर 2 के कमाई के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है और उससे आगे निकल गई है। पूरा मामला क्या है, आइए जानते हैं-
गदर 2 से आगे निकली जेलर 2
साल 2023 में सनी देओल की कमबैक फिल्म के तौर पर गदर 2 (Gadar 2) को रिलीज किया गया था, जिसने कमाई के मामले के मामले में ऐतिहासिक प्रदर्शन करके दिखाया था। आईएमडीबी की रिपोर्ट के अनुसार गदर 2 का लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन 691 करोड़ रहा था और अब रजनीकांत की फिल्म ने इसके रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए पूरी दुनिया में 710 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है।
यह भी पढ़ें- रजनीकांत ने 40 साल में पहली बार सिनेमा हॉल में फिल्म देखी, रात में चुपचाप पहुंचे जेलर-2' देखने

महज 11 दिन में रजनीकांत स्टारर जेलर 2 ने हिंदी सिनेमा के निर्देशक अनिल शर्मा की गदर 2 को पछाड़कर कामयाबी का परचम लहराया है। इसके साथ ही अब जेलर 2 रजनीकांत के एक्टिंग करियर की पहली ऐसी फिल्म बन गई है, जिसने ग्लोबली 700 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है।

इससे पहले रजनीकांत की 2.0 रॉबट और जेलर 600 करोड़ से अधिक का कारोबार करने में सफल रही थीं। सिर्फ सनी देओल की गदर 2 ही नहीं बल्कि अपनी कमाई के धमाकेदार प्रदर्शन के दम पर जेलर 2 ने साउथ फिल्म अभिनेता प्रभास की दो बड़ी फिल्में बाहुबली पार्ट-1 (650) और सालार (617 करोड़) को भी पीछे छोड़ दिया है।
जिस हिसाब से फिलहाल जेलर 2 की कमाई का सिलसिला चल रहा है, उसको मद्देनजर रखते हुए ये अनुमान लगाया जा सकता है कि आने वाले समय में ये मूवी और भी कई बडे़ कीर्तिमान रचती हुई नजर आएगी।
1000 करोड़ पर जेलर 2 की नजर
तमाम फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस क्लैश के बावजूद जेलर 2 ने कमाई के मामले में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। जिस आधार पर फिलहाल रजनीकांत स्टारर ये फिल्म नोट छाप रही है, उसको देखते को ये कहा जा सकता है कि लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन के आधार पर ये मूवी 1000 करोड़ का कारोबार भी कर सकती है।
