विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एडवांस बुकिंग में रणबीर कपूर की Ramayana का दबदबा, रिलीज से 10 दिन पहले कर ली 20 करोड़ की कमाई

Published: Mon, 26 Oct 2026 01:06 PM (IST)

रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायणम्' ने एडवांस बुकिंग में शानदार प्रदर्शन किया है। दशहरे पर शुरू हुई बुकिंग से फिल्म ...और पढ़ें

रामायण ने एडवांस बुकिंग में कितनी कमाई की

रामायण ने एडवांस बुकिंग में कितनी कमाई की

HighLights

  1. दशहरे पर शुरू हुई रामायणम् की एडवांस बुकिंग

  2. दुनिया भर में 20 करोड़ रुपये की एडवांस कमाई

  3. भारत में 2 लाख से अधिक टिकट बिके

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म रामायणम् (Ramayana) को लेकर फैंस में खास उत्साह है। दशहरे के मौके पर यानी 20 अक्टूबर से इसकी एडवांस बुकिंग भी चालू कर दी गई है।

एडवांस बुकिंग तय रिलीज डेट से लगभग 15 दिन पहले ही शुरू हो गई थी। त्योहारी सीजन को देखते हुए पहले दिन टिकटों को लेकर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। इसके बाद बुकिंग की रफ्तार थोड़ी स्थिर हो गई है, लेकिन इस बड़े बजट वाली फिल्म को लेकर माहौल अभी भी पॉजिटिव बना हुआ है।

एडवांस बुकिंग में कितना हुआ कलेक्शन?

'रामायण' ने अकेले भारत में एडवांस बुकिंग के जरिए 10 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। पहले दिन के लिए देश भर में 2 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। शुरुआत में, प्री-सेल कलेक्शन में लगभग पूरा हिस्सा हिंदी वर्जन का था, लेकिन पिछले दो दिनों में कन्नड़ और तेलुगु भाषाओं के ज्यादा शो शुरू हो गए हैं।

Ramayana (3)

अभी भी फिल्म की कुल एडवांस बुकिंग में हिंदी वर्जन का हिस्सा 87% है। कन्नड़ वर्जन, जो अब लगभग 100 स्क्रीन्स पर चल रहा है अब तक 1 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुका है। कुछ सेंटर्स पर तो सुबह के शो में 80% तक ऑक्यूपेंसी देखी गई है। तेलुगु वर्जन अभी केवल 10-15 स्क्रीन्स पर ही शुरू हुआ है, लेकिन फिर भी यह तेजी से 40 लाख के आंकड़े की ओर बढ़ रहा है।

दुनियाभर में की शानदार कमाई

'रामायण' के लिए एक अच्छी बात यह रही है कि विदेशों में इसकी रिलीज से पहले ही काफी चर्चा है। उत्तरी अमेरिका में फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले, यानी 4 नवंबर को इसके 'पेड प्रिव्यू' रखे गए हैं।

सैकनिल्क के अनुसार, इन पेड प्रिव्यू के लिए फिल्म के 550,000 डॉलर के टिकट बिक चुके हैं। इसके अलावा, विदेशों में रिलीज के दिन के लिए भी फिल्म ने 400,000 डॉलर की कमाई कर ली है।

Ramayana (2)

इस तरह रिलीज से 10 दिन पहले यानी 25 अक्टूबर के अंत तक फिल्म की दुनिया भर में एडवांस बुकिंग से कुल 20 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

कब रिलीज हो रही फिल्म?

'रामायणम्' को दो भागों में रिलीज करने की योजना है। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साई पल्लवी सीता के रूप में, यश रावण के रूप में, रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में और सनी देओल भगवान हनुमान के रूप में नजर आएंगे। पहला भाग 5 नवंबर 2026 को दुनिया भर में रिलीज होगा।

यह भी पढ़ें- Ramayana में कव्वाली? नए गाने को लेकर लोगों ने की AR Rahman की आलोचना, सूफी-स्टाइल संगीत पर जताई नाराजगी

यह भी पढ़ें- एडवांस बुकिंग में Ramayana ने रचा कीर्तिमान, हाउसफुल हुए रणबीर कपूर की फिल्म के शो!