विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ramayana ने कमाई से 'धुरंधर' को चटाई धूल, रणवीर पर भारी पड़ गए रणबीर; चंद घंटों में कमा डाले करोड़ों

Published: Thu, 05 Nov 2026 03:59 PM (IST)

Ramayana vs Dhurandhar: रिलीज के चंद घंटों में ही रणबीर कपूर की फिल्म रामायणम् ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर ली है।

रामायणम् वर्सेज धुरंधर (फोटो क्रेडिट- एक्स)

रामायणम् वर्सेज धुरंधर (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. रामायणम् ने रिलीज होते ही किया कमाल

  2. बॉक्स ऑफिस पर मारी धांसू एंट्री

  3. धुरंधर की कमाई का तोड़ा रिकॉर्ड

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पौराणिक फिल्म रामायणम् (Ramayana) सिनेमाघरों में आज से रिलीज हो गई है। जिस बात का अनुमान पहले से लगाया जा रहा था कि कमाई के मामले में रणबीर कपूर की रामायणम् बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन करेगी, वैसा इसने चंद घंटों में करके दिखा दिया था। 

इसके साथ रही रामायणम् पार्ट-1 कमाई के मामले में आधे दिन के भीतर ही अभिनेता रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुंरधर (Dhurandhar) की कमाई के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर डाला है। आइए मामले को थोड़ा और विस्तार से समझते है। 

रामायणम् ने तोड़ा धुरंधर पार्ट-1 का रिकॉर्ड

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार दोपहर 3 बजे तक खबर लिखे जाने तक रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और यश स्टारर माइथोलॉजिकल फिल्म रामायणम् ने 28.82 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म के कलेक्शन के आंकड़े एर्ली ट्रेड हैं और इनमें थोड़ी बहुत देर बाद तेजी से बदलाव होगा। इसके साथ ही रामायणम् ने रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की बीते साल आई ब्लॉकबस्टर फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ डाला है। 

यह भी पढ़ें- दूरदर्शन की रामायण के 'लक्ष्मण' ने किया 4000 करोड़ की Ramayana का रिव्यू, रबि दुबे के किरदार पर रखी दो टूक राय

ramayana vs dhurandhar

दअरसल धुरंधर पार्ट-1 ने ओपनिंग डे पर 28 करोड़ का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। ऐसे में दोपहर के शोज के भीतर ही रामायणम् ने धुरंधर का पत्ता साफ कर दिया है। अभी रणबीर की फिल्म के लिए इवनिंग और नाइट्स के बिजनेस की डिटेल्स आना बाकी है। यकीनन तौर पर निर्माता नमित मल्होत्रा की रामायणम् रिलीज के पहले दिन सबसे अधिक कमाई करने वाली भारत की पहली फिल्म बन सकती है। 

RAMAYANARAVANA (3)

रिपोर्ट्स की मानें तो अगर रामायणम् ओपनिंग डे पर 70 करोड़ से अधिक का डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करती है तो इस मामले में रणबीर की मूवी जवान, दृश्यम 2, पठान और एनिमल जैसी मूवीज को पीछे छोड़ती हुई नजर आ सकती हैं। हालांकि, अभी इस बारे में थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।

निशाने पर रहेगा धुरंधर 2 का रिकॉर्ड

बात की जाए हिंदी सिनेमा की रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर सबसे अधिक नेट कलेक्शन करने वाली फिल्म के बारे में तो उसमें धुरंधर 2 का नाम पहले स्थान पर रहता है, जो 102 करोड़ से करीब था। ऐसे में रणबीर कपूर की रामायणम् की ये पूरा कोशिश होगी कि वह बॉलीवुड की सबसे सफल फिल्म को पहले ही दिन मात दे सके।

यह भी पढ़ें- रामायणम् से Sunny Deol की झलक के बाद रिलीज हुई पूरी हनुमान चालीसा, भक्ति में लीन कर देगी 5 सिंगर्स की आवाज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।