रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में Toxic ने मचाई 'तबाही', यश की फिल्म के कई शोज हाउसफुल
यश की मचअवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक' की एडवांस बुकिंग में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है, रिलीज से पहले ही लगभग 4 लाख टिकट बिक चुके हैं। जानिए दो दिन की कमाई।
-1787416164666_m.webp)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। यश (Yash) की मचअवेटेड मूवी टॉक्सिक (Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups) के रिलीज होने में बस कुछ ही दिन शेष बचे हैं। थिएटर में रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में जबरदस्त मांग देखी जा रही है।
दो दिन में कितना हुआ एडवांस कलेक्शन?
गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म के लिए भारत में अब तक एडवांस बुकिंग के जरिए लगभग 4 लाख टिकट बिक चुके हैं, जिसमें कर्नाटक सबसे आगे है। फिल्म ने एडवांस बिक्री से 16.02 करोड़ रुपये कमाए हैं, जबकि ब्लॉक की गई सीटों को शामिल करने पर यह आंकड़ा 24.7 करोड़ रुपये तक पहुंच जाता है।
-1787416388215.webp)
इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क (Sacnilk) के लेटेस्ट एडवांस बुकिंग आंकड़ों के अनुसार, 'टॉक्सिक' ने अब तक पूरे भारत में 3,91,796 टिकट बेचे हैं। इन बुकिंग से 11,999 शो के जरिए 16.02 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई हुई है।
सबसे ज्यादा कर्नाटक में हो रही बुकिंग
ब्लॉक की गई सीटों को मिलाकर, फिल्म की एडवांस बुकिंग से हुई कमाई 24.7 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। रिलीज में अभी भी पांच दिन का समय बाकी है, इसलिए उम्मीद है कि यश की इस फिल्म की प्री-रिलीज कमाई के आंकड़ों में और बढ़ोतरी होगी। देश के कई हिस्सों में फिल्म की शुरुआती मांग देखी गई है। हालांकि कर्नाटक इसमें सबसे बड़ा योगदान दे रहा है, लेकिन महाराष्ट्र और गुजरात जैसे राज्यों में भी फिल्म की बुकिंग हो रही है।
यश के होम स्टेट कर्नाटक में फिल्म की एडवांस बुकिंग जोरों पर है। 'टॉक्सिक' ने अब तक इस राज्य से 13.45 करोड़ रुपये कमाए हैं और 1,703 शो में 40% ऑक्यूपेंसी रही है।
-1787416411166.webp)
कर्नाटक में कई शो के लिए फिल्म की जबरदस्त मांग देखी जा रही है। लगभग 641 शो लगभग फुल हो चुके हैं, जबकि 304 और शो की सीट्स तेजी से भर रही है। कर्नाटक में मिल रहा यह जबरदस्त रिस्पॉन्स मुख्य रूप से फिल्म के कन्नड़ वर्जन की वजह से है, जिसकी एडवांस बुकिंग में सबसे बड़ी हिस्सेदारी है। इसके बाद दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र और तीसरे नंबर पर गुजरात आता है।
क्या होगी टॉक्सिक की कहानी?
यह फिल्म क्राइम और एक ताकतवर ड्रग कार्टेल की दुनिया पर आधारित एक डार्क एक्शन ड्रामा है। ब्लॉकबस्टर फिल्म 'KGF: चैप्टर 2' के बाद यह यश की पहली थिएटर में रिलीज होने वाली फ़िल्म है। 'टॉक्सिक' 26 अगस्त को कन्नड़, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और अंग्रेज़ी भाषाओं में दुनिया भर में रिलीज होगी।
