बॉक्स ऑफिस पर Toxic की सुनामी, टूटा 'बाहुबली 2' का 9 साल पुराना रिकॉर्ड; एडवांस कलेक्शन उड़ा देगा होश
Toxic Advance Collection: यश स्टारर टॉक्सिक ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज से पहले ही धमाका कर दिया है। एडवांस बुकिंग की कमाई से सारी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा।

एडवांस बुकिंग में टॉक्सिक का करोड़ों में कलेक्शन
HighLights
लाखों में बिकी टॉक्सिक की टिकट्स
रिलीज से पहले ही करोड़ों में हुई कमाई
टॉक्सिक के आगे पस्त बाहुबली 2-जवान
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' (Toxic: A Fairy Tale For Grow-Ups) 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म का क्रेज इतना जबरदस्त है कि अर्ली मॉर्निंग के शोज की डिमांड हो रही है। लाखों दर्शकों ने एडवांस में ही टिकटें बुक कर ली हैं।
आपको जानकर हैरानगी होगी कि 'टॉक्सिक' इस वक्त सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग में टिकटें बेचने वाली फिल्म बन गई है। इस फिल्म ने प्रभास की ब्लॉकबस्टर बाहुबली 2 (Baahubali 2) और जवान (Jawan) समेत सभी फिल्मों को पछाड़ दिया है।
करोड़ों में हुई टॉक्सिक की कमाई
रॉकिंग स्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' की एडवांस बुकिंग 21 अगस्त को ही शुरू हुई है और तभी से फिल्म धमाल मचा रही है। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म की रिलीज से दो दिन पहले तक एडवांस बुकिंग में 6,71,221 टिकटें बिक गई हैं।
इस लिहाज से फिल्म की एडवांस कमाई 25.34 करोड़ रुपये हो गई है, जबकि ब्लॉक सीट्स के साथ कलेक्शन 33.84 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

बढ़ाए जा रहे हैं टॉक्सिक के शोज
अभी तक फिल्म को 14,362 शोज मिले हैं और इसके बढ़ने की भी उम्मीद है। फिल्म को लेकर भारी डिमांड के चलते शोज भी बढ़ाए जा रहे हैं। मुंबई के कुछ थिएटर्स में सुबह 6 बजे के शोज शुरू किए गए हैं। साथ ही कुछ थिएटर्स में रात के 12 बजे के शोज भी हैं। यह टॉक्सिक का क्रेज दिखाता है।
टॉक्सिक ने तोड़ा बाहुबली 2 का रिकॉर्ड
आपको बता दें कि एडवांस बुकिंग में सबसे ज्यादा टिकटें बेचने वाली फिल्मों में टॉप पर 'टॉक्सिक' पहुंच गई है। पहले ये रिकॉर्ड बाहुबली 2 (Baahubali 2) के नाम था। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, 9 साल पहले बाहुबली 2 की एडवांस बुकिंग में 650,000 टिकटें बिकी थीं।
यह रिकॉर्ड जवान, पठान और यहां तक कि धुरंधर 2 भी नहीं तोड़ पाए थे। हालांकि, 6,71,221 बिकी हुई टिकटों के साथ 'टॉक्सिक' आगे निकल गई है।
यह भी पढ़ें- एडवांस बुकिंग में Toxic की चांदी, टिकट काउंटर पर मचा दी तबाही; छापे इतने करोड़
यह भी पढ़ें- यश की Toxic ने एडवांस बुकिंग में उड़ाया गर्दा, तोड़ा 'धुरंधर' का रिकॉर्ड; रिलीज से पहले फिल्म पर हुई धनवर्षा
