यश की Toxic ने एडवांस बुकिंग में उड़ाया गर्दा, तोड़ा 'धुरंधर' का रिकॉर्ड; रिलीज से पहले फिल्म पर हुई धनवर्षा
26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म टॉक्सिक (Toxic) एडवांस बुकिंग में तहलका मचा रही है।
-1787467368015_m.webp)
'टॉक्सिक' ने एडवांस बुकिंग में मचाया कोहराम
HighLights
'टॉक्सिक' ने एडवांस बुकिंग में मचाया कोहराम
रिलीज से पहले यश की फिल्म ने कमाए करोडों
26 अगस्त को रिलीज होगी यश की टॉक्सिक
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। यश, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा और रुक्मिणी वसंत जैसे सितारों से सजी टॉक्सिक का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी यह फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में छाने को तैयार है।
फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है जिसमें यह जमकर पैसा छाप रही है। यहां देखें यश की टॉक्सिक (Toxic) ने एडवांस बुकिंग में कितनी टिकट बेची है।
टॉक्सिक एडवांस बुकिंग (Toxic Advance Booking)
'Toxic' के लिए एडवांस बुकिंग शुक्रवार, 21 अगस्त को सुबह करीब 6 बजे शुरू हुई। सभी बड़े ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म पर टिकटों के लिए तुरंत भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रविवार सुबह तक, फिल्म के लिए BookMyShow पर हर घंटे 10,000 टिकट बिक रहे थे, जो रिलीज से चार दिन पहले एक बड़ी संख्या है।
-1787467448748.webp)
टॉक्सिक (Toxic) ने पहले ही दिन, यानी सिर्फ 48 घंटों में, एडवांस बुकिंग से ₹18 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली। रविवार सुबह तक, फिल्म ने पूरे भारत में सभी भाषाओं में 4.7 लाख से ज्यादा टिकट बेच लिए थे। इसमें अकेले ओरिजिनल कन्नड़ वर्शन से ₹10 करोड़ की जबरदस्त कमाई शामिल थी।
हिंदी में भी जमकर हुई एडवांस बुकिंग
हिंदी डब भी इंडस्ट्री की उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। रविवार सुबह 8 बजे तक, 'टॉक्सिक' के हिंदी वर्शन ने इंडस्ट्री के अनुमानों को पीछे छोड़ दिया था और सिर्फ पहले दिन की एडवांस बुकिंग से ही ₹8 करोड़ की कमाई कर ली थी।
-1787467468921.webp)
'धुरंधर' को भी छोड़ा पीछे
टॉक्सिक की टिकटों की बिक्री (4 लाख से ज्यादा) की यह तेज रफ्तार भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे बेहतरीन रिकॉर्ड्स में से एक है, जिसने शाहरुख खान की 'जवान' (2 लाख), रणवीर सिंह की 'धुरंधर' (Dhurandhar) (2.6jawan
लाख) और रणबीर कपूर की 'एनिमल' (55 हजार) जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है।
गीतू मोहनदास की डायरेक्ट की गई फिल्म 'टॉक्सिक' में यश के साथ नयनतारा (Nayanthara), कियारा आडवाणी (Kara Advani), हुमा कुरैशी (Huma Qureshi), रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। CBFC ने बिना किसी कट के और 'A' रेटिंग के साथ इस फिल्म को मंजूरी दी है।
