विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विदेशों में फैली Toxic की दहशत, 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड; दूसरे दिन का कलेक्शन जान उड़ेंगे तोते

Updated: Fri, 28 Aug 2026 08:26 AM (IST)

26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म टॉक्सिक ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' दोनों ...और पढ़ें

टॉक्सिक डे 2 वर्ल्डवाइड कलेक्शन/ फोटो- इंस्टाग्राम

टॉक्सिक डे 2 वर्ल्डवाइड कलेक्शन/ फोटो- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। यश की फिल्म टॉक्सिक ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर ऐसा गदर मचाया है, जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। ये बात तो सब जानते थे कि कन्नड़ के रॉकिंग स्टार की फिल्म को ओपनिंग अच्छी मिलेगी, लेकिन गैंगस्टर ड्रामा फिल्म साल 2026 की सबसे बड़ी फिल्म 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) के लिए खतरा बन जाएगी इसका अंदाज शायद ही किसी को होगा। 

घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ यश की फिल्म 'टॉक्सिक' ने दुनियाभर में भी अपनी पकड़ मजबूत बनाई है। पहले दिन 150 करोड़ से वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग करने वाली फिल्म की रफ्तार गुरुवार को भी कम नहीं हुई। यश-कियारा की टॉक्सिक का दूसरे दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन काफी सरप्राइजिंग रहा। 

दो दिन में 200 करोड़ से रह गई इतनी दूर 

सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले दिन ग्लोबली 150 करोड़ से खाता खोलने वाली, इस फिल्म ने दूसरे दिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन 40 करोड़ के आसपास का सिंगल डे बिजनेस किया है। दुनियाभर में दो दिन के अंदर टॉक्सिक (Toxic Movie) की कमाई 190 करोड़ तक पहुंच गई है। इतना बड़ा आंकड़ा धुरंधर 2 के बाद सिर्फ और सिर्फ टॉक्सिक ही पार कर पाई है।

हालांकि, दोपहर तक फिल्म के वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस के फाइनल आंकड़े आ जाएंगे। जिसके बाद यह भी हो सकता है कि फिल्म 200 करोड़ के पार पहुंच जाए। विदेशों में टॉक्सिक को लेकर किस कदर क्रेज है, इस बात का अंदाजा आप इसके ओवरसीज कलेक्शन से लगा सकते हैं, जो दो दिनों में 26.25 करोड़ तक पहुंच चुका है। 

Screenshot 2026-08-28 081747

दो दिनों में इन फिल्मों को पीछे छोड़ चुकी है टॉक्सिक 

टॉक्सिक समीक्षकों को भले ही न भाई हो, लेकिन दर्शकों को यह मूवी कितनी पसंद आ रही है, इस बात का अंदाजा आप इससे लगा लीजिए कि आते ही यश की फिल्म ने इंडियन सिनेमा की चार बड़ी फिल्मों का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है। 150 करोड़ का बिजनेस करके टॉक्सिक ने जिन फिल्मों को धूल चटाई है, उसमें सबसे पहले जवान है, जिसने पहले दिन दुनियाभर में 129 करोड़ कमाए थे। दूसरी एनिमल है, जिसने 116 करोड़ की ओपनिंग ली थी।

Screenshot 2026-08-28 081823

इस लिस्ट में तीसरी फिल्म शाह रुख खान की ही है, जिसने ग्लोबली 106 करोड़ से खाता खोला था। चौथी आदिपुरुष है, जिसने पहले दिन 140.75 करोड़ कमाए थे। भारत में टॉक्सिक हिन्दी और कन्नड़ भाषाओं में अच्छा बिजनेस कर रही है।

यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर आया Toxic का तूफान, दूसरे ही दिन यश की फिल्म ने पार किया 120 करोड़ रुपये का आंकड़ा

यह भी पढ़ें- 'मैं लिखती कुछ हूं, शूट कुछ और करती हूं...' Yash की टॉक्सिक के बीच डायरेक्टर गीतू मोहनदास का पुराना वीडियो वायरल