विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Avengers Doomsday ने बनाया ऑल टाइम रिकॉर्ड, रिलीज से 100 दिन पहले 380 करोड़ हुई कमाई, रचा सबसे बड़ा इतिहास

Published: Wed, 09 Sep 2026 12:11 PM (IST)

एवेंजर्स डूम्सडे की रिलीज से 100 दिन पहले धड़ाधड़ टिकट ब्रिकी हो रही है। रॉबर्ट डाउनी जूनियर की फिल्म ने 40 मिलियन डॉलर का प्री-सेलिंग में बिजनेस किया है।

एवेंजर्स डूम्सडे के नाम दर्ज हुआ रिकॉर्ड/ फोटो- इंस्टाग्राम

एवेंजर्स डूम्सडे के नाम दर्ज हुआ रिकॉर्ड/ फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. रिलीज से 100 दिन पहले ही एवेंजर्स डूम्सडे ने रचा इतिहास 

  2. 380 करोड़ प्री-सेलिंग टिकट बिक्री के साथ मचाई धूम 

  3. रॉबर्ट डाउनी जूनियर की सुपरविलेन डूम्सडे के रूप में वापसी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रॉबर्ट डाउनी जूनियर (robert downey jr) की फिल्म एवेंजर्स डूम्सडे अभी रिलीज से 100 दिन दूर है। हालांकि, उससे पहले ही इस सुपरहीरों फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एक ऊंची उड़ान भर ली है।

मार्वल यूनिवर्स की आगामी फिल्म 'एवेंजर्स डूम्सडे' ने प्री-सेलिंग बिजनेस से ही ऐसे रिकॉर्ड्स बनाए हैं, जो रिलीज के बाद भी बड़ी-बड़ी फिल्मों के लिए बनाना भी नामुमकिन होता है। 

380 करोड़ की टिकट बिक्री से रचा इतिहास

ग्लोबल बॉक्स ऑफिस की रिपोर्ट्स के मुताबिक, एडवांस बुकिंग में एवेंजर्स डूम्सडे ने अभी तक 40 मिलियन यूएस डॉलर यानी कि 380 करोड़ की रिलीज से पहले टिकट बिक्री कर ली है, जो खुद में ही एक बड़ा रिकॉर्ड है। यह सिनेमाघरों में आने से पहले वह इकलौती फिल्म बनी है, जिसने यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

दरअसल, मेकर्स ने जुलाई में एवेंजर्स डूम्सडे के ट्रेलर रिलीज के साथ ही फिल्म की एडवांस बुकिंग ओपन कर दी थी, जहां कुछ ही घंटों के अंदर फिल्म ने 1000 के करीब प्रीमियम थिएटर्स से प्री-सेल्स के जरिए 16.5 मिलियन डॉलर (157.03) करोड़ का बिजनेस किया था। इसके बाद भी फिल्म की जबरदस्त रफ्तार बनी रही और मिड अगस्त तक मूवी ने 35 मिलियन अमेरिकी डॉलर (333.09 करोड़) की कमाई कर ली थी, जो अब बढ़कर 40 मिलियन डॉलर हो गई है।

Untitled design - 2026-09-09T115356.531

40 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार करने वाली बनी पहली फिल्म

एवेंजर्स डूम्सडे पहली ऐसी हॉलीवुड फिल्म है, जिसने रिलीज से 100 दिन पहले 40 मिलियन डॉलर का बिजनेस किया है। इस फिल्म के साथ ही रॉबर्ट डाउनी जूनियर की सुपरविलेन डूम्सडे के रूप में मार्वल यूनिवर्स के सिनैमेटिक यूनीवर्स में वापसी हो रही है। उनकी डूम्सडे के रूप में जब पहली फोटो वायरल हुई थी, तो दर्शकों की उत्सुक्ता सातवें आसमान पर पहुंच गई थी।

Screenshot 2026-09-09 120041

रूसो ब्रदर्स के निर्देशन में बनी फिल्म एवेंजर्स डूम्सडे फैंस के फेवरेट हीरोज क्रिस इवांस स्टीव रोगर्स के रूप में, क्रिस हैम्सवर्थ थॉर के रूप में, पेड्रो पास्कल, पॉल रूड जैसे एक्टर्स को वापस ला रही है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 18 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी। भारत मे भी इसे सेम डे पर ही रिलीज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- दुनिया बचाने लौटेगी एवेंजर्स की 'फौज', री-रिलीज होगा Avengers Endgame का नया वर्जन, धांसू ट्रेलर आउट

यह भी पढ़ें- 39 घंटे का 'होमवर्क' करने के बाद ही समझ आएगी Avengers: Doomsday, क्या आप सुलझा पाएंगे मार्वल स्टूडियोज की पहेली?