विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रिलीज से पहले ही Avengers: Doomsday का स्पॉयलर रिवील, 'डॉक्टर डूम' के हाथों मारा जाएगा MCU का ये सुपरहीरो

Updated: Fri, 21 Aug 2026 09:34 AM (GMT+05:30)

Avengers: Doomsday Spoiler: मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म एवेंजर्स: डूमस्डे की रिलीज से चार महीने पहले ही फिल्म के स्पॉयलर पर चर्चा हो रही है।

एवेंजर्स: डूमस्डे में मारा जाएगा ये सुपरहीरो। फोटो क्रेडिट- एक्स

एवेंजर्स: डूमस्डे में मारा जाएगा ये सुपरहीरो। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। MCU की आगामी फिल्म एवेंजर्स: डूमस्डे (Avengers: Doomsday) का इंतजार इस वक्त दुनियाभर के फैंस कर रहे हैं। फिल्म की दीवानगी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि रिलीज से चार महीने पहले ही फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। 

हाल ही में एवेंजर्स: डूमस्डे का स्पेशल लुक भी रिवील हुआ जिसके बाद फिल्म को लेकर बेताबी और भी बढ़ गई है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक नई चर्चा शुरू हो गई है जो फिल्म के स्पॉयलर से जुड़ा हुआ है।

खत्म होगा एक सुपरहीरो का सफर

दरअसल, सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसे देख लोग मान रहे हैं कि एवेंजर्स: डूमस्डे में MCU का एक फेमस सुपरहीरो मारा जाएगा, वो भी विक्टर उर्फ डॉक्टर डूम (Doctor Doom) के हाथों।

फिल्म से लीक हुईं तस्वीरें

एक सोशल मीडिया पोस्ट की मानें तो एवेंजर्स: डूमस्डे से नई तस्वीरें लीक हुई हैं, जिसमें टोबी मैग्वायर की स्पाइडर-मैन,मैग्नेटो, वोल्वरिन, लोकी और कई सुपरहीरो की लड़ाई हो रही है। एक और फोटो सामने आई है जिसके मुताबिक, स्पाइडर मैन और वोल्वरिन के बीच फाइट होगी।

 

एवेंजर्स: डूमस्डे का बड़ा स्पॉयलर

सिर्फ इतना ही नहीं, एक तस्वीर को एवेंजर्स: डूमस्डे का सबसे बड़ा स्पॉयलर माना जा रहा है। इस तस्वीर को देख सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद फिल्म में MCU के फेमस सुपरहीरो में से एक बकी बर्नर्स (सेबेस्टियन स्टेन) की मौत हो जाएगी, वो भी डॉक्टर डूम के हाथों। हालांकि, तस्वीर AI से बनाई गई है, लेकिन कयासों पर लोग भरोसा कर रहे हैं। अब देखते हैं कि क्या सच में फिल्म से बकी की मौत होती है या नहीं।

कब रिलीज हो रही है एवेंजर्स: डूमस्डे?

मार्वल की सबसे बड़ी फिल्म 'एवेंजर्स: डूमस्डे' में डॉक्टर डूम का किरदार रॉबर्ट डाउने जूनियर (Robert Downey Jr.) निभा रहे हैं। फिल्म में पेड्रो पास्कल, क्रिस हेम्सवर्थ, वैनेसा किर्बी, एंथनी मैकी जैसे कई बड़े सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। फिल्म 18 दिसंबर को दुनियाभर में रिलीज होने वाली है।

यह भी पढ़ें- Avengers: Doomsday तबाही मचाने को तैयार, पहले दिन कमाएगी 100 करोड़; स्पाइडरमैन-अवतार का टूटेगा रिकॉर्ड!

यह भी पढ़ें- Avengers Doomsday का धमाकेदार स्पेशल लुक ट्रेलर रिलीज, 'डॉक्टर डूम' से टकराएंगे एवेंजर्स और X-Men