विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दुनियाभर में उड़ेगा विन डीजल का गर्दा, Fast Forever पर आया बड़ा अपडेट; जल्द शुरू होगी शूटिंग

Updated: Wed, 19 Aug 2026 09:23 AM (IST)

हॉलीवुड सुपरस्टार विन डीजल की लोकप्रिय फिल्म फ्रेंचाइजी फास्ट एंड फ्यूरियस के आखिरी पार्ट फास्ट फॉरएवर पर लेटेस्ट अपडेट सामने आ रहा है।

विन डीजल की फास्ट एंड फ्यूरियस फ्रेंचाइजी (फोटो क्रेडिट- एक्स)

विन डीजल की फास्ट एंड फ्यूरियस फ्रेंचाइजी (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. फास्ट एंड फ्यूरियस फ्रेंचाइजी का आएगा आखिरी पार्ट

  2. फास्ट फॉरएवर है हॉलीवुड फिल्म का टाइटल

  3. विन डीजल ने फास्ट फॉरएवर पर दिया अपडेट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड की सबसे बड़ी और लोकप्रिय फिल्म फ्रेंचाइजी के बारे में बात की जाए तो उसमें विन डीजल स्टारर फास्ट एंड फ्यूरियस (Fast & Furious) का नाम जरूर शामिल होगा। पिछले 25 सालों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वाली ये मूवी फ्रेंचाइजी अपने आखिरी पार्ट की तरफ बढ़ चली है, जिसका नाम फास्ट फॉरएवर (Fast Forever) है। 

फास्ट एंड फ्यूरियस के अंतिम भाग फास्ट फॉरएवर को लेकर अब विन डीजल (Vin Diesel) की तरफ से बड़ा बयान सामने आया है, जो इस मूवी का इंतजार कर रहे फैंस के चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं। 

जल्द शुरू होगी फास्ट फॉरएवर की शूटिंग

विन डीजल की फास्ट एंड फ्यूरियस एक एक्शन और रोमांच से भरपूर फिल्म फ्रेंचाइजी रही है, जिसको लेकर न सिर्फ विदेश बल्कि भारतीय सिनेप्रेमियों में भी जबरदस्त क्रेज नजर आता है। ऐसे में अब जब इस ब्लॉकबस्टर मूवी फ्रेंचाइजी की आखिरी फिल्म फास्ट फॉरएवर को लेकर कोई मेजर अपडेट आता है तो यकीनन तौर पर चर्चा होनी बनती है। 

यह भी पढ़ें- 67 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म अब देगी टीवी पर दस्तक, नया वर्जन होगा रिलीज; Vin Diesel ने किया एलान

Fast Forever

हाल ही में लॉस एंजिल्स में 'द फास्ट एंड द फ्यूरियस' की 25वीं सालगिरह का जश्न मनाया गया है। इसके लिए मेकर्स की तरफ से मूवी की स्पेशल स्क्रीनिंग भी रखी गई है। इस दौरान फ्रेंचाइजी की लीड एक्टर विन डीजल भी मौके पर मौजूद रहे है और उन्होंने फास्ट एंड फ्यूरियस की लास्ट मूवी फास्ट फॉरएवर को लेकर अहम घोषणा की। उन्होंने कहा-

Fast Forever (3)

25 सालों का समय कब बीत गया पता ही नहीं चला। फास्ट एंड फ्यूरियस के साथ जुड़ना गर्व की बात है। मैं आप सभी को ये बताना चाहता हूं कि फास्ट फॉरएवर की शूटिंग आने वाले दिसंबर 2026 से शुरू की जा सकती है। बस हम सभी को स्टूडियो की मंजूरी की इंतजार है। 

कब रिलीज होगी फास्ट फॉरएवर 

विन डीजल के इस बयान के बाद एक बार फिर से फास्ट फॉरएवर चर्चा में आ गई है और सिनेमाई गलियारे में हर तरफ इसके बारे में बातें हो रही हैं। बता दें कि साल 2028 में फास्ट फॉरएवर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। मालूम हो कि साल 2001 में द फास्ट एंड द फ्यूरियस फिल्म के जरिए इस ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी का आगाज हुआ था और अब तक 11 पार्ट आ चुके हैं, जिसमें एक स्पिन ऑफ भी शामिल है। फास्ट फॉरएवर इसकी 12वीं किस्त होगी।

यह भी पढ़ें- फुटबॉल के मैदान के बाद पर्दे पर धमाल मचाएंगे Cristiano Ronaldo, हाथ लगी विन डीजल की फिल्म?