Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आ गया Ramayana के ट्रेलर का फर्स्ट रिव्यू! उड़ने वाले हाथी से लेकर बदले की लड़ाई, फिल्म में क्या है नया?

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 09:15 PM (IST)

    कॉमिक-कॉन में 'रामायण' के ट्रेलर का पहला रिव्यू सामने आया है, जिसमें एक दर्शक ने फिल्म को शानदार बताया और इसकी खासियतों का जिक्र किया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की फिल्म रामायण (Ramayana) इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक हैं और इसमें कोई दो राय नहीं है। फिल्म का ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज होना था लेकिन दिल्ली में चल रहे स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट की वजह से फिलहाल इसको टाल दिया गया है।

    कॉमिक-कॉन के दर्शक ने किया रिव्यू

    वहीं ठीक इसके एक दिन पहले 23 जुलाई को सैन डिएगो कॉमिक-कॉन इंटरनेशनल में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), यश (Yash) और साई पल्लवी (Sai Pallavi) की फिल्म 'रामायण पार्ट 1' का ट्रेलर दिखाया गया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक दर्शक ने ट्रेलर का रिव्यू किया और उससे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताईं। आइए जानते हैं कैसी है फिल्म?

    Ramayana (10)

    दो पार्ट में रिलीज होगी फिल्म

    वीडियो में रामायण की रिव्यू करते हुए वह व्यक्ति कहता है,'सच कहूं तो यह बहुत शानदार था और मैं इस फिल्म को देखने के लिए उत्साहित हूं। यह भारत की एक भव्य फिल्म होने वाली है, जो दो पार्ट्स में आएगी। उन्होंने असल में यह तो नहीं बताया कि यह किस तारीख को रिलीज होगी, लेकिन पहला पार्ट इस साल और दूसरा 2027 में आएगा।'

    रामायण में क्या है खास?

    व्यक्ति ने आगे बताया कि उन्हें ट्रेलर रिकॉर्ड करने की इजाजत नहीं थी, लेकिन उन्होंने इसे दो बार देखा और उन्हें ये काफी शानदार लगा। शख्स ने आगे कहा, 'रावण और राम - यह वाकई बहुत जबरदस्त लग रहा है। एक बदला लेना चाहता है और दूसरा मुक्ति पाना चाहता है। यह बहुत ही जबरदस्त लग रहा है। इसमें पंखों वाला एक उड़ने वाला हाथी भी है। कॉस्ट्यूम भी बहुत बढ़िया लग रहे हैं। सोच रहा हूं कि क्या फिल्म में डांस भी होगा। मैं सच में इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।'

    फिलहाल तो फैंस ट्रेलर के पोस्टपोन होने से नाराज हैं लेकिन इस रिव्यू से उम्मीद है कि उनके अंदर थोड़ा उत्साह जरूर आया होगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 4000 करोड़ की Ramayana के लिए रणबीर ने किया था एक बड़ा बदलाव, 'राम' के किरदार को बताया सबसे ज्यादा चैलेंजिंग

    यह भी पढ़ें- हॉलीवुड और ऑस्कर विजेताओं का संगम: नमित मल्होत्रा की Ramayana से दुनिया देखेगी 'हमारे राम', रचेगी नया इतिहास