विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'फर्जी तलाक'और गौरव का इस्तेमाल करने के आरोपों पर भड़कीं Akanksha Chamola, बोलीं- 'जब से मेरी शादी हुई है…'

Updated: Sat, 22 Aug 2026 07:41 PM (IST)

आकांक्षा चमोला पर पब्लिसिटी के लिए फर्जी तलाक की खबर उड़ाने और गौरव खन्ना को इस्तेमाल करने जैसे कई आरोप लगे। जिस पर एक्ट्रेस ने हाल ही में चुप्पी तोड़ी है।

आकांक्षा चमोला ने गौरव को इस्तेमाल करने पर तोड़ी चुप्पी/ फोटो-इंस्टाग्राम

आकांक्षा चमोला ने गौरव को इस्तेमाल करने पर तोड़ी चुप्पी/ फोटो-इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आकांक्षा चमोला ने जब से नेटफ्लिक्स (Netflix) के शो लॉकअप सीजन 2 में अपने और गौरव खन्ना के तलाक पर बात की है, तब से ही एक्ट्रेस सोशल मीडिया के निशाने पर आ गई हैं। लगातार एक्ट्रेस के खुलासे के बाद उन पर सोशल मीडिया पर ये सवाल उठाए जा रही हैं कि वह अपने पति से अलग होने के बाद क्या उनकी लोकप्रियता का फायदा उठा रही हैं।

अब लगातार तलाक की खबरों को फर्जी बताने वालों और साथ ही गौरव की लोकप्रियता का फायदा उठाने वाले सवालों पर आकांक्षा चमोला ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।

क्या पब्लिसिटी के लिए आकांक्षा ने उड़ाई सेपरेशन की खबर?

आकांक्षा चमोला ने हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स से खास बातचीत करते हुए सभी के पब्लिसिटी के लिए तलाक की फर्जी खबर उड़ाने के दावों को खारिज करते हुए कहा, "जिस शो का मैं पार्ट थी, उसका मकसद ही ये था कि खुद की रियलिटी को दुनिया के सामने बताना है। आपको अपनी जिंदगी की उन चीजों और सीक्रेट्स को खोलना था, जो एक लंबे समय तक सिर्फ आप जानते थे। वही मैंने शो में किया है। मैं अपने सफर को लेकर ईमानदार रही, न कि कोई नेरेटिव बनाया।"

Untitled design (19)

मैंने शादी के दौरान भी आलोचनाएं झेली

बिग बॉस में जब से गौरव खन्ना ने यह खुलासा किया था कि वह बच्चा चाहते हैं और आकांक्षा चमोला को बेबी नहीं चाहिए, तब से ही वह सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रोल होती रहीं। अब आकांक्षा ने लगातार अपनी जिंदगी के उन पहलुओं के बारे में भी डिस्कस किया। एक्ट्रेस ने कहा, "मैं लोगों की आलोचनाओं का एक लंबे समय से सामना कर रही हूं। मैंने ये तब भी झेला है, जब मेरी शादी हुई थी, जब मैं पति से अलग हुई तब भी मैं ट्रोल ही हो रही हूं। कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिनके बारे में सिर्फ उन्हीं लोगों को पता होता है, जो उनसे गुजरते हैं। मैंने वह बोल दिया, जो मैं कहना चाहती थी। मैं किसी को अपनी बातें एक्सप्लेन करने से बेहतर शांति चुनूंगी।

Screenshot 2026-08-22 193459

साल 2016 में हुई थी आकांक्षा-गौरव की शादी

बता दें कि आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना की शादी 24 नवंबर 2016 में हुई थी। दोनों की शादी के फंक्शन कानपूर में तीन दिनों तक चले थे। जब आकांक्षा लॉकअप में एंटर ही हुई थीं, उस दौरान ही एक्ट्रेस ने ये खुलासा किया था कि वह और गौरव पिछले एक साल से एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं। वह जल्द ही ऑफिशियाली अलग होने वाले हैं। जिसके बाद से ही एक्ट्रेस ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई थीं।

यह भी पढ़ें- Akanksha Chamola का नया दावा, खुद को बताया एसेक्शुअल; कहा- अब लड़का-लड़की किसी को डेट...

यह भी पढ़ें- 'तुम अभी भी मेरी पत्नी...'लॉक अप 2 में जाकर Gaurav Khanna ने आकांक्षा की तलाक वाली बात का दिया जवाब, बताया सच