विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'किस हद तक गिर सकती...', Himanshi Khurana के धर्म परिवर्तन के आरोप पर Asim Riaz का फूटा गुस्सा!

Updated: Mon, 24 Aug 2026 10:53 AM (IST)

हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) के धर्म परिवर्तन कराने के दबाव का आरोप लगाने के बीच एक्स ब्वॉयफ्रेंड आसिम रियाज (Asim Riaz) ने रिएक्शन दिया है।

हिमांशी के आरोप पर आया आसिम का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

हिमांशी के आरोप पर आया आसिम का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आसिम रियाज की एक्स गर्लफ्रेंड रह चुकीं हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) ने पारस छाबड़ा के एक हालिया पॉडकास्ट में दावा किया था कि उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने उन्हें अपने धर्म के बारे में अच्छी-अच्छी बातें बताईं और चाहते थे कि वह उनका धर्म अपनाएं। 

हिमांशी खुराना के स्टेटमेंट के बाद इशारा आसिम रियाज पर गया और अब बिग बॉस 13 फेम एक्टर ने इन दावों पर अपना रिएक्शन दिया है। साथ ही हिमांशी के साथ-साथ पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) की भी क्लास लगाई है।

धर्म परिवर्तन के आरोप पर बोले आसिम

आसिम रियाज ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए साफ-साफ कहा है कि उन्होंने कभी किसी को धर्म परिवर्तन कराने के लिए नहीं कहा। उन्होंने बिना नाम लिए हुए कहा, "मैंने कभी किसी से उसका धर्म बदलने के लिए नहीं कहा। एक बार भी नहीं। असल में मैंने ही तुम्हें फिटनेस की ओर प्रेरित किया था। तुम मुझसे मिलने के बाद ही इस फॉर्म में आई हो। उससे पहले सब जानते थे कि तुम कैसी दिखती थी।"

Asim Riaz

उन्होंने लिखा, "इसलिए प्लीज धर्म को हथियार मत बनाओ। यह बहुत संवेदनशील मामला है और इतनी निजी चीज को लोगों के मन में मेरे प्रति नफरत पैदा करने का कारण बनाना बचकाना हरकत है। इससे पता चलता है कि अटेंशन पाने के लिए तुम किस हद तक गिर सकती हो।"

खुद के बैंक स्टेटमेंट के बारे में बोले एक्टर

आसिम रियाज ने आगे कहा, "जहां तक मेरे करियर की बात है, मुझे इसे बनाने के लिए कभी किसी की जरूरत नहीं पड़ी और न ही मैंने कभी किसी ऐसे काम का क्रेडिट लिया जिसमें किसी और का योगदान न रहा हो। किसके पास ज्यादा पैसे हैं और किसके पास कम? अगर आप सच में जानना चाहती हैं, तो बैंक स्टेटमेंट से इसका पता चल सकता है।"

एक्स को बताया अटेंशन सीकर

आसिम ने कहा, "लेकिन पैसा कभी भी चरित्र का पैमाना नहीं रहा है। चरित्र तो तब पता चलता है जब आप अटेंशन, अहमियत या कुछ और व्यूज पाने के लिए किस हद तक गिर सकती हैं। सालों बाद सिर्फ गपशप फैलाने के लिए किसी के पुराने रिश्तों और निजी जिंदगी को खोदकर निकालना, उस व्यक्ति के बारे में ज्यादा बताता है जो ऐसा कर रहा है, न कि उस व्यक्ति के बारे में जिसके बारे में बात हो रही है।"

पारस छाबड़ा पर बरसे आसिम!

आसिम रियाज ने बिना नाम लिए पारस छाबड़ा की क्लास भी लगाई। उन्होंने लिखा, "माइक्रोफोन के पीछे बैठे उस आदमी से, जिसका पेट सूअर की तरह बाहर निकला हुआ है और जिसने गपशप को ही अपना पेशा बना लिया है। भाई, मैं सम्मान के साथ कहना चाहूंगा कि दूसरों की जिंदगी पर चर्चा करने में थोड़ा कम और जिम में थोड़ा ज्यादा समय बिताओ।"

 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by ASIM RIAZ 👑 (@asimriaz77.official)

हिमांशी खुराना का बयान

करीब चार साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद हिमांशी और आसिम एक-दूसरे से 2023 में अलग हो गए थे। हाल ही में पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में बिना नाम लिए हिमांशी ने धर्म परिवर्तन को लेकर कहा था, "मैं इसे धर्म बदलना नहीं कहूंगी लेकिन वह मुझे अपने धर्म के बारे में अच्छी बातें बता रहा था और सब कुछ समझा रहा था। वह चाहते थे कि मैं इसे समझूं और स्वीकार करूं, लेकिन मैं तैयार नहीं थी।"

यह भी पढ़ें- Asim Riaz के बदतमीजी वाले वीडियो के बीच वायरल हुआ हिमांशी खुराना का पोस्ट, लिखा- 'खोलूंगी राज'

यह भी पढ़ें- आसिम रियाज की एक्स गर्लफ्रेंड Himanshi Khurana ने रैपर पर कसा तंज, बोलीं -'प्यार की कमी हमेशा रहेगी'