विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

90s के बच्चों का फेवरेट था Doordarshan का ये 'टाइम ट्रैवल' शो, साइकिल से जुड़ी मशीन से बना था कंप्यूटर

Published: Wed, 09 Sep 2026 09:31 PM (IST)Updated: Wed, 09 Sep 2026 10:11 PM (IST)

37 साल पहले दूरदर्शन (Doordarshan) पर एक शो आता था जिसने 90s के बच्चों को दीवाना बना दिया था। यह आज कल्ट क्लासिक शोज में से एक है।

दूरदर्शन का सबसे हिट शो।

दूरदर्शन का सबसे हिट शो।

HighLights

  1. पहले एपिसोड से हिट बन गया खा दूरदर्शन का शो

  2. टाइम ट्रैवल पर बेस्ड था 37 साल पुराना साई-फाई शो

  3. दूरदर्शन पर 90s के बच्चों का फेवरेट था 13 एपिसोडिक शो

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 80s और 90s के दौर में दूरदर्शन (Doordarshan) ने टीवी शोज के जरिए अलग-अलग कहानियां पेश कीं जो समय से आगे की सोच वाली थीं। एक ऐसा ही शो 37 साल पहले आया थो जो उस वक्त हर 'मिलेनियल्स' (Millennials) का फेवरेट बन गया था।

आज टीवी और ओटीटी पर कई तरह की साई-फाई सीरीज आ चुकी हैं जिन्हें दर्शक खूब पसंद करते थे। ज्यादातर हॉलीवुड सीरीज का दबदबा रहता है, लेकिन 80s के आखिर में दूरदर्शन पर एक इंडियन साई-फाई शो आया था जिसने उस दौर के हर बच्चे को अपना दीवाना बना दिया था।

करण जौहर भी थे शो का हिस्सा

इस टीवी शो का सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर आनंद मेहंद्रू ने बनाया था। इस शो में फिल्मी दुनिया के बड़े-बड़े कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई थी। शो में उर्मिला मातोंडकर, आशुतोष गोवारिकर और अक्षय आनंद मुख्य भूमिकाओं में थे। यहां तक कि करण जौहर (Karan Johar) ने भी शो में टीनएज बच्चे का किरदार निभाया था।

Karan Johar TV Show

Karan Johar in Indradhanush- X

टाइम ट्रैवल शो को मिली थी तगड़ी रेटिंग

जिस शो की हम बात कर रहे हैं, वो इंद्रधनुष (Indradhanush) है। यह शो अपने समय से आगे थी। इस साई-फाई शो में टाइम ट्रैवल को दिखाया गया था। इस शो की तुलना ओटीटी सीरीज स्ट्रैंजर थिंग्स (Stranger Things) के साथ हुई थी। इंद्रधनुष को IMDb से 8.1 रेटिंग मिली है। 

क्या थी इंद्रधनुष शो की कहानी?

शो की बच्चों के एक ऐसे ग्रुप की है जो एक कंप्यूटर बनाता है। यह कंप्यूटर एंड्रोमेडा गैलेक्सी के एक एलियन राजकुमार का घर बन जाता है, जो अपने दुश्मनों से भाग रहा है। इसके बाद की घटनाएं कई अजीब मोड़ लेती हैं। बच्चों में से एक अप्पू को राजकुमार के दुश्मन किडनैप कर लेते हैं। उसे बचाने के लिए दोस्त क्या तिकड़म अपनाते हैं, कहानी इसी के इर्द-गिर्द घूमती है।

एक बार अक्षय आनंद ने रिवील किया था कि शो में जिस कंप्यूटर को दिखाया गया था, वो वास्तव में साइकिल से जुड़ी मशीन से बनाया गया था। वे इस पर बहुत हंसा करते थे।

Indradhanush

Akshay Anand and Urmila Matondkar in Indradhanush- Facebook

13 एपिसोड से ही बन गया था हिट

इंद्रधनुष शो टीवी के सबसे सुपरहिट और कल्ट क्लासिक शोज में से एक है। यह पहले एपिसोड के साथ ही हिट हो गया था और उस दौर के बच्चों को टीवी देखने के लिए मजबूर कर दिया था। 13 एपिसोड के इस शो को देखने के लिए बच्चे टीवी के सामने बैठ जाया करते थे।

यह भी पढ़ें- 40 साल पहले आया Doordarshan का वो हिट सीरियल जिसके नाम पर है रेलवे स्टेशन, सुपरहिट हुआ था टाइटल सॉन्ग

यह भी पढ़ें- 18 शब्द, 14 भाषाएं और 9 सिंगर्स की आवाज; तिरंगे की साड़ी में लता दीदी ने जब छेड़े सुर, देशभक्ति गीत आज भी है अमर