सिनेमाघरों में लगेगा नागिनों का 'महामेला'! Ekta Kapoor की 6 'नागरानियां' मचाएंगीं कोहराम; टूटेगा Sridevi का रिकॉर्ड?
एकता कपूर ने नाग पंचमी पर मशहूर सीरियल 'नागिन' (Naagin) के फैंस के लिए एक बड़ा अनाउंसमेंट किया है। जिसके मुताबिक अब Naagin की दुनिया बड़े पर्दे पर नजर आ सकती है।
-1787032183388_m.webp)
एकता कपूर ने नागिन को लेकर किया बड़ा अनाउंसमेंट
HighLights
एकता कपूर ने नागिन को लेकर किया बड़ा अनाउंसमेंट
बड़े पर्दे पर कोहराम मचाएंगी नागिनें?
'नाग पंचमी' पर एकता कपूर ने किया अनाउंसमेंट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टेलीविजन 'क्वीन' एकता कपूर की नागिन फ्रैंचाइजी 11 साल से छोटे पर्दे पर राज कर रही है और अब फिल्ममेकर ने इसे लेकर एक बड़ा अनाउंसमेंट कर दिया है। 'नागिन' फ्रैंचाइजी अब टेलीविजन से आगे बढ़ रही है। एकता कपूर ने घोषणा की है कि यह बेहद लोकप्रिय सुपरनैचुरल सीरीज अब टीवी स्क्रीन से आगे बढ़ रही है, जिससे इच्छाधारी नागिन की कहानी के फैन्स के बीच एक्साइटमेंट बढ़ गई है। यह घोषणा नाग पंचमी के मौके पर की गई।
एकता ने की 'नागिन' फिल्म की घोषणा
एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके यह खबर दी। इस वीडियो में उन अलग-अलग एक्टर्स की झलक दिखाई गई जिन्होंने 'नागिन' का रोल निभाया और इस टीवी फ्रैंचाइजी का हिस्सा रहे हैं। वीडियो में शो के सफर की झलक दिखाई गई। उन्होंने लिखा, 'कुछ रोमांचक आने वाला है! इसका इंतजार करें, नाग पंचमी की बधाई'।
यह भी पढ़ें- 36 घंटे की शिफ्ट, 40 घंटे बाद नींद; प्रियंका चाहर चौधरी ने बयां किया Naagin 7 की शूटिंग का भयानक दर्द!
बड़े पर्दे पर लगेगा नागिनों का मेला?
यह घोषणा कई दर्शकों के लिए सरप्राइज थी, क्योंकि वे लंबे समय से चल रही इस फ्रैंचाइजी से टीवी पर किसी और अपडेट की उम्मीद कर रहे थे। लेकिन एकता कपूर ने इस अनाउंसमेंट से फैंस को खुश भी किया और एक्साइटमेंट भी बढ़ा दी। वीडियो में लिखा था, '11 सालों से 'नागिन' (Naagin) ने छोटे पर्दे पर राज किया है। अब बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड इस आइकॉनिक फ्रैंचाइजी को टीवी से आगे ले जाने के लिए तैयार है'।

6 नागिनें एक साथ आएंगी नजर
हालांकि एकता ने साफ तौर पर यह नहीं लिखा है कि यह फिल्म के रूप में आएगी या नहीं लेकिन इतना जरूर है कि टेलीविजन से बाहर यह किसी बड़े रूप में ही बनेगी। अनाउंसमेंट वीडियो में अब तक सीरियल के 7 सीजन में लीड नागिन का रोल निभाने वाली अभिनेत्रियां भी शामिल हैं, जिससे यह उत्सुकता बढ़ गई है कि क्या इस प्रोजेक्ट में सभी 6 'नागिनें' (मौनी रॉय, सुरभि चंदना, सुरभि ज्योति, प्रियंका चाहर चौधरी, तेजस्वी प्रकाश और निया शर्मा) एक साथ नजर आएंगी? इसके अलावा वीडियो में अदा खान और अनीता हसनंदानी की भी झलक दिखाई गई है।
View this post on Instagram
'नागिन' के बारे में
'नागिन' शो सबसे पहले 2015 में आया था, जिसमें मौनी रॉय ने इच्छाधारी नागिन का किरदार निभाया था और अर्जुन बिजलानी मुख्य अभिनेता थे। कुछ ही समय में, यह सुपरनैचुरल ड्रामा भारतीय टेलीविजन पर सबसे सफल फ्रैचाइजी बन गया, क्योंकि इसमें माइथोलॉजी, फैंटेसी, रोमांस और फैमिली ड्रामा सबकुछ था।
दूसरे सीजन में मौनी रॉय (Mouni Roy) ने ही मुख्य किरदार निभाया, वहीं तीसरे सीजन में सुरभि ज्योति लीड रोल में थीं। चौथे सीजन में निया शर्मा थीं। फिर, पांचवें सीजन में सुरभि चंदना ने इस फ्रैंचाइजी की कमान संभाली। छठे सीजन में एकता कपूर ने लीड रोल के लिए तेजस्वी प्रकाश को चुना। 'नागिन' का सातवां सीजन 2025 में आया, जिसमें प्रियंका चाहर चौधरी लीड रोल में और ईशा सिंह, नामिक पॉल और कनिका मान जैसे कलाकार शामिल थे। यह सीजन 14 जून, 2026 को खत्म हुआ।
