विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एकता कपूर के नए टीवी शो में नजर आएगी Gaurav Khanna और श्रद्धा आर्या की जोड़ी, कब से आएगा सीरियल?

Updated: Fri, 14 Aug 2026 02:18 PM (IST)

टीवी एक्टर गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या जल्द ही एकता कपूर के नए रोमांटिक फैमिली ड्रामा में मुख्य भूमिका में नजर आ सकते हैं।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी एक्टर गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) और श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) जल्द ही एक नए शो में साथ नजर आ सकते हैं। खबरों के मुताबिक, दोनों एक्टर्स एकता कपूर के आने वाले रोमांटिक फैमिली ड्रामा में लीड रोल निभा सकते हैं।

हालांकि यह प्रोजेक्ट अभी शुरुआती स्टेज में है और मेकर्स ने अभी तक कास्ट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है,लेकिन इस जोड़ी के बारे में सुनकर ही टीवी दर्शकों में उत्सुकता बढ़ गई है। यह दोनों एक्टर्स की डेली सोप में शानदार वापसी होगी।

किस बारे में है नया शो?

टेली मसाला के अनुसार, आने वाली सीरीज को एक रोमांटिक फैमिली ड्रामा के तौर पर प्लान किया जा रहा है, जिसमें रिश्तों और परिवार के आपसी समीकरण की कहानी दिखाई जाएगी। इस प्रोजेक्ट को एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस 'बालाजी टेलीफिल्म्स' द्वारा डेवलप किया जा रहा है और अभी इसके लिए कास्टिंग का काम चल रहा है।

Gaurav (7)

ऐसी भी चर्चा है कि यह नया शो आगे चलकर उस टाइम स्लॉट की जगह ले सकता है, जहां अभी स्मृति ईरानी का शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' चल रहा है। हालांकि, इसके लॉन्च शेड्यूल और टाइम स्लॉट के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि इस सीरीज को अक्टूबर 2026 में स्टार प्लस पर लॉन्च करने की योजना है।

गौरव खन्ना को फैंस अनुपमा के अनुज कपाड़िया के तौर पर जानते हैं। इसके अलावा वो कई रियलिटी शोज का भी हिस्सा रह चुके हैं। हाल ही में वो खतरों के खिलाड़ी 15 का हिस्सा हैं।

यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 15 में गौरव खन्ना को रबड़ की गोलियों से आईं चोटें, 'दर्दनाक अनुभव' किया शेयर

यह भी पढ़ें- 'मेरा कुत्ता ही आ जाता... ' गौरव खन्ना को लेकर Akansha Chamola ने फिर दिया अजीब बयान, भड़के यूजर्स