Hum Paanch की 'राधिका माथुर' की 30 साल बाद ये कैसी हो गई हालत? लेटेस्ट फोटो देख पहचान नहीं पाएंगे आप
Hum Paanch Cast: दूरदर्शन के पुराने टीवी शोज के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें हम पांच का नाम जरूर शामिल होगा। इस कॉमेडी धारावाहिक में राधिका माथुर का किरदार इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री ने निभाया था, जिनका लुक अब बदलते समय के साथ पूरी तरह से चेंज हो गया है, जो आपको हैरान कर देगा।
-1762067821154.webp)
हम पांच की राधिका माथुर (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90s के दशक में टीवी चैनल दूरदर्शन पर कई कल्ट धारावाहिकों को प्रसारित किया गया था, जिन्होंने लंबे समय तक ऑडियंस का भरपूर मनोरंजन किया था। इन टीवी शोज में हम पांच का भी नाम शामिल होता है, जो उस दौर में सबका फेवरेट माना जाता था। इस शो के किरदार और कहानी आज भी फैंस के दिलों में जिंदा हैं।
इसी आधार पर आज हम आपको हम पांच में राधिका माथुर की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका लुक 30 साल बाद पूरी तरह से बदल गया है।
हम पांच की राधिका का बदल गया लुक
1995 में पहली बार हम पांच को दूदर्शन पर टेलीकास्ट किया गया था। शो में आनंद माथुर के परिवार की कहानी को दिखाया गया था, जिनकी पांच बेटियां होती हैं और वह फिल्मी दुनिया सहित अलग-अलग सपने देखती हैं। इनमें से एक बेटी का नाम राधिका माथुर था, जिनका किरदार एक्ट्रेस अमिता नांगिया ने निभाया था।

यह भी पढ़ें- गुमनामी के अंधेरे में जी रहा बचपन का सुपरहीरो 'जूनियर-जी', एक्टिंग से सालों से है दूर!
अमीता फिल्म इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री रही हैं और टीवी सीरियल्स में काम करने से पहले वह कई पॉपुलर बॉलीवुड मूवीज में भी नजर आईं।

अब 3 दशक तक बाद अमिता नांगिया का लुक बिल्कुल ही चेंज हो गया है। एक्ट्रेस के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर मौजूद उनकी लेटेस्ट फोटोज को देखकर आप भी उन्हें नहीं पहचान पाएंगे।

उम्र के साथ अमिता की काया पूरी तरह पलट गई है और उनके चेहरे का नूर भी फीका पड़ने लगा है। लेकिन उनकी स्टाइल और कातिलाना अदाएं अभी भी वैसी की वैसी हैं, जैसी 90s में हुआ करती थीं।

गौर किया जाए अमिता नांगिया की निजी जिंदगी की तरफ तो उन्होंने संजय बंसल के साथ शादी रचाई थी। आज के समय में वह अपने पति संग मुंबई में रहती हैं और एक्टिंग से दूरी बना चुकी हैं।
सलमान खान संग इस मूवी में आईं नजर
अमिता नांगिया का बॉलीवुड करियर काफी शानदार रहा है। हॉरर थ्रिलर पुरानी हवेली से लोकप्रियता हासिल करने वालीं अमिता सलमान खान के साथ सुपरहिट फिल्म बागी में भी नजर आई थीं। इसके अलावा वह निर्देशक प्रियदर्शन की फिल्म चुप चुप के और भागभाग में भी दिखाई दे चुकी हैं। आखिरी बार अमिता नांगिया को राजधानी फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर नजर आई थीं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।