25 साल पहले बना था TV का एंथम, Javed Akhtar के गाने में 79 सितारों ने एक साथ किया था काम
Javed Akhtar ने 25 साल पहले एक ऐसा गाना बनाया था जिसमें 25 स्टार्स नजर आए थे और इसे शंकर महादेवन ने आवाज दी थी।
-1787567424292_m.webp)
जावेद अख्तर ने लिखे थे इस गाने के बोल
HighLights
जावेद अख्तर ने लिखे थे इस गाने के बोल
शंकर महादेवन ने दी थी आवाज
79 एक्टर्स ने एक साथ गाने में किया था काम
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा के मशहूर संगीतकार और कवि जावेद अख्तर ने इंडस्ट्री को कई बेहतरीन गीत दिए हैं। अक्सर किसी भी गाने में 2-4 एक्टर्स ही अहम रूप में नजर आते हैं लेकिन जावेद अख्तर ने 25 साल पहले एक ऐसा गाना बनाया था जिसमें 1-2 नहीं बल्कि 79 एक्टर्स नजर आए थे।
जी हां इस गाने में टीवी और सिनेमा के मशहूर कलाकारों की टोली नजर आई थी। यह गाना इसलिए भी खास था क्योंकि यह प्यार मोहब्बत नहीं बल्कि टेलीविजन से जुड़ी भावना को ट्रिब्यूट करने के लिए बनाया गया था।
-1787567982335.webp)
टीवी की भावना को दिया ट्रिब्यूट
दरअसल शुरुआत में रेडियो के बाद जब टीवी आया तो इसने मनोरंजन की परिभाषा ही बदल दी। पहले लोग रेडियो रेडियो सिर्फ आवाज सुनकर या गाने सुनकर ही काम चलाते थे लेकिन जब टीवी आई तो लोग उन दृश्यों को आंखों से देख भी सकते थे और इसीलिए यह मनोरंजन के लिए लोगों के जीवन में एक खास महत्व रखता है।
-1787567917600.webp)
इस गाने में उसी भावना को ध्यान में रखकर इसके विजुअल तैयार किये गए थे और गाने में टीवी की झलक भी दिखाई गई थी। यह गाना खास तौर पर टेलीविजन का युग शुरू होने का जश्न मनाता है जिसमें कहा गया है कि एक टीवी पर अपने देश के साथ-साथ हर एक देश और दुनियाभर में जो कुछ हो रहा है वो सब एक जगह बैठकर देखा जा सकता है।
79 एक्टर्स ने किया था काम
इंडियन टेलीविजन एकेडमी (ITA) का मशहूर थीम सॉन्ग 'हर एक देश के मंजर' (Har Ek Desh Ke Manzar) जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने लिखा था, इसे मशहूर म्यूजिक तिकड़ी [शंकर-एहसान-लॉय] ने कंपोज किया था और शंकर महादेवन ने गाया था। इस गाने के जरिए टेलीविजन की भावना का जश्न मनाने के लिए 79 जाने-माने भारतीय टीवी स्टार्स को एक ही वीडियो में एक साथ लाया गया था।
-1787567965189.webp)
ये सितारे आए थे नजर
इस गाने में साक्षी तंवर, मुकेश खन्ना, किरण खेर, जैकी श्रॉफ, महेश भट्ट, अर्चना पूरण सिंह, शेखर सुमन, अनु कपूर, अरुणा ईरानी, नीना गुप्ता, जावेद अख्तर, शुत्रुघ्न सिन्हा, अयान मुखर्जी, राकेश बेदी, दिव्या दत्ता जैसे कई कलाकारों ने काम किया था।
