विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Manoj Tiwari की 26 साल की बेटी को मिलती हैं रेप की धमकियां? छलका दर्द बोलीं- 'लोग सोचते हैं कि मैं...'

Published: Thu, 10 Sep 2026 03:00 PM (IST)

बिग बॉस सीजन 20 में नजर आ रहीं मनोज तिवारी की बेटी ने हाल ही में बताया कि उन्हें हमेशा ...और पढ़ें

मनोज तिवारी की बेटी ने मैरी कॉम से शेयर किया दर्द/ फोटो- इंस्टाग्राम

मनोज तिवारी की बेटी ने मैरी कॉम से शेयर किया दर्द/ फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. रीति तिवारी को मिलती हैं रेप और जान से मारने की धमकी

  2. बिग बॉस 20 में सिंगर ने किया खुलासा

  3. रीति तिवारी ने बताया कि उन पर किस चीज का है प्रेशर?

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस सीजन 20 में सभी कंटेस्टेंट्स के बीच कम्पीटिशन शुरू हो चुका है। जहां पहले हफ्ते के नॉमिनेशन हुए तो वहीं कुछ कंटेस्टेंट के चेहरों से मुखौटे भी उतरें। हालांकि, इस बीच ही एक्टर और बीजेपी राजनेता मनोज तिवारी की बेटी ने ऐसा खुलासा किया कि हर कोई हैरान रह गया। सिंगर ने बताया कि किन कारणों की वजह से उन्हें रेप और मारने की धमकियां मिलती हैं।

रीति तिवारी को रोज मिलती हैं धमकियां

26 साल की रीति तिवारी ने हाल ही में बिग बॉस में मैरी कॉम और अन्य कंटेस्टेंट से बात करते हुए बताया कि अपने पिता मनोज तिवारी के नाम का उनपर बहुत प्रेशर पड़ता है। मैरी कॉम से बातचीत करते हुए रीति ने कहा, "मेरे पर हमेशा डबल प्रेशर रहा है। मैं जो भी बोलूंगी तो लोग ये बोलने लगते हैं कि मनोज तिवारी की बेटी ने ये बोल दिया। वो ऐसी है।"

रीति ने छोटी सी उम्र में इस बड़े दबाव के बारे में बात करते हुए आगे कहा, "मुझे जान से मारने की...रेप की धमकियां मिलती हैं, क्योंकि मैं उनकी बेटी हूं। मेरी राय लोगों को हमेशा ऐसे लगती है, जैसे उनकी ओपिनियन होगी। उनके दम पर सब मुझे टारगेट करते हैं।"

Friday OTT And Theater Releases (6)

मैं खुद की पहचान बनाना चाहती हूं

रीति ने कनिका मान से बातचीत करते हुए माता-पिता के सेपरेशन ने उनकी जिंदगी को किस तरह से बदला है, इस पर बातचीत की। रीति बोलीं, "मैं काम करना चाहती हूं। खुद के लिए कमाना चाहती हूं और पिता से अलग खुद की पहचान बनाना चाहती हूं, लेकिन ये सब मैं अभी तक पा नहीं पाई हूं, क्योंकि मैं प्यार में पड़ गई थी।"

सिंगर ने बताया कि उन्हें अपने ही बेस्ट फ्रेंड से प्यार हो गया था। रीति ने कहा, "मैं और मेरा बेस्ट फ्रेंड एक-दूसरे को 20 सालों से जानते थे और मुझे उससे प्यार हो गया था। दुर्भाग्य से हाल ही में मेरा उससे ब्रेकअप हो गया।"

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by JioHotstar (@jiohotstar)

पेशे से कंपोजर और सिंगर हैं रीति

जिन्हें नही पता, उन्हें बता दें कि रीति तिवारी पेशे से सिंगर, सॉन्ग राइटर, कंपोजर और निर्माता हैं,जिन्होंने अपने कई सिंगल्स यूट्युब और स्पॉटिफाई पर रिलीज किए हैं। उनके पॉपुलर गानों में बारिश, मानसिक संतुलन, झूठी बेबी और घूम चुके शामिल है। इंस्टाग्राम पर रीति तिवारी के 40 हजार फॉलोअर्स हैं।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20 के इस कंटेस्टेंट के लिए पहली बार सलमान का शो देख रहे हैं Arijit Singh, कहा- 'रॉकस्टार है उधर..

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20 Nomination: पहले ही हफ्ते गिरी 4 मजबूत कंटेस्टेंट पर गाज, आने वाला है बड़ा ट्विस्ट; कौन होगा बाहर?