26 साल पुराने TV शो का पुलिस विभाग भी था फैन, भारी डिमांड के चलते बनाई गई थी फिल्म; तोड़े थे टीआरपी रिकॉर्ड्स
26 साल पहले टीवी पर प्रसारित होने वाले इस व्यंग्यात्मक शो की पॉपुलैरिटी इतनी जबरदस्त थी कि इसके एपिसोड्स दोबारा टेलीकास्ट किए गए।

26 साल पहले आया था कॉमेडी शो
HighLights
26 साल पहले आया था कॉमेडी शो
शो को मिली थी जबरदस्त फैन फॉलोइंग
शो पर आधारित बनी थी एक फीचर फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वैसे तो टेलीविजन के इतिहास में कई शो ऐसे आए हैं जिन्हें जबरदस्त फैन फॉलोइंग मिली है। लेकिन 2000 के दशक की शुरुआत में टेलीविजन पर एक ऐसा शो आया था जिसे ना सिर्फ पॉपुलैरिटी मिली बल्कि यह इतना फेमस हुआ कि इस पर आधारित एक फिल्म भी बनी।
दोबारा टेलीकास्ट हुए थे सीरीज के एपिसोड्स
हम बात कर रहे हैं साल 2000 में आए शो ऑफिस-ऑफिस (Office-Office) की। इस शो में पंकज कपूर (Pankaj Kapur) ने लीड किरदार निभाया था। यह एक व्यंग्यात्मक कॉमेडी टीवी सीरीज (Satirical Tv Series) है जिसमें छोटी-छोटी कहानियों के जरिए सरकारी व अन्य दफ्तरों में होने वाले भ्रष्टाचार और काम के तरीकों को दिखाया गया है।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20 के इन कंटेस्टेंट्स पर लटकी नॉमिनेशन की तलवार, वीकेंड का वार में घर से बेघर होगा पहला कंटेस्टेंट?
शो की पॉपुलैरिटी इतनी थी कि इसके एपिसोड कई बार दोबारा टेलीकास्ट और रीबूट हुए हैं। साल 2020 में कोरोना महामारी में लॉकडाउन के दौरान इस शो का फिर से प्रसारण किया गया था। इसका प्रसारण 3 सितंबर 2001 को SAB TV पर शुरू हुआ था। यह शो भारत में फैले भ्रष्टाचार पर एक व्यंग्य था।
-1789714746938.webp)
सरकारी कर्मचारियों और पुलिस विभाग ने की थी शो की तारीफ
इस शो की आम लोगों से लेकर सरकारी दफ्तरों और पुलिस विभाग के लोगों ने तक तारीफ की थी। कलाकारों की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा था कि यह शो बिल्कुल सही और असली तौर-तरीके पर्दे पर दिखाते हैं कि कैसे काम टाले जाते हैं।
-1789714834172.webp)
शो पर आधारित बनी थी फिल्म
शो की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसके प्रसारण के 10 साल बाद सीरीज पर आधारित एक फिल्म बनाई गई थी। 2011 में रिलीज हुई इस फिल्म का नाम था चला मुसद्दी- ऑफिस ऑफिस (Chala Musaddi Office Office)। जिसमें मुसद्दीलाल और उनके बेटे की कहानी दिखाई गई थी।
-1789714776094.webp)
शो की कास्ट
इस शो में पंकज कपूर ने मुसद्दीलाल का लीड किरदार निभाया था। मनोज पाहवा ने भाटिया, देवेन भोजनानी ने पटेल, संजय मिश्रा ने शुक्ला, हेमंत पांडे ने पांडे और इवा ग्रोवर ने टीना शर्मा का किरदार निभाया था।
