सुनिधि चौहान ने Amitabh Bachchan को बताया अपना पहला क्रश, बिग बी का जवाब सुनकर ब्लश करने लगीं सिंगर
कौन बनेगा करोड़पति 18 के लेटेस्ट एपिसोड में सुनिधि चौहान ने अमिताभ बच्चन को अपना पहला क्रश बताया। बिग बी के मजेदार जवाब से सिंगर ब्लश करने लगीं।
-1787232513874_m.webp)
HighLights
सुनिधि चौहान ने अमिताभ बच्चन को बताया पहला क्रश
बिग बी के जवाब से सुनिधि चौहान करने लगीं ब्लश
केबीसी का यह एपिसोड 21 अगस्त को होगा प्रसारित
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) 'कौन बनेगा करोड़पति' (Kaun Banega Crorepati) का सीजन 18 भी होस्ट कर रहे हैं। शो में आने वाले लेटेस्ट एपिसोड में सुनिधि चौहान (Sunidhi Chauhan) और प्रसून जोशी मेहमान बनकर आए। सोनी लिव (SonyLiv) ने इंस्टाग्राम पर इसका एक प्रोमो शेयर किया।
सुनिधि ने बिग बी को बताया अपना क्रश
इसमें सुनिधि चौहान ने कुबूल किया कि अमिताभ बच्चन उनके पहले क्रश थे। सुनिधि चौहान ने कहा,'हमने आपको कई अलग-अलग अवतारों में देखा है। आप मेरे लिए सांता क्लॉज हैं। आप मेरा पहला क्रश थे।'
-1787232943159.webp)
अमिताभ का जवाब सुनकर आ जाएगी हंसी
इस पर अमिताभ बच्चन ने जवाब दिया,'आपको हमपे क्रश था, ये अब बता रही हैं आप, तब नहीं बताया गया। 'बिग बी का ये जवाब सुनकर सुनीधि चौहान भी ब्लश करने लग जाती हैं। इसके बाद प्रोमो में सुनिधि चौहान को 2006 की फिल्म 'डॉन' का गाना 'ये मेरा दिल' गाते हुए दिखाया गया है। यह गाना मूल रूप से साल 1978 में आई क्लासिक फिल्म 'डॉन' में था, जिसमें अमिताभ बच्चन ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
View this post on Instagram
अमिताभ बच्चन सालों इस शो को होस्ट करते आ रहे हैं टीवी शो की पहचान बन गए हैं। हर उम्र के फैन्स पूरे जोश और उत्साह के साथ यह शो देखते हैं और उन्हें पसंद भी करते हैं।
इस बीच, 83 साल के होस्ट अपनी क्षमता से कहीं ज्यादा मेहनत भी कर रहे हैं। अपने हालिया ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने लिखा था कि उन्होंने KBC के लिए लगातार 24 घंटे शूटिंग की। सुनिधि चौहान वाला एपिसोड 21 अगस्त को रात 9 बजे सोनी टेलीविजन पर प्रसारित किया जाएगा।
