'ये रिश्ता...' फेम Mohsin Khan की हुई सगाई, मंगेतर संग शेयर कीं तस्वीरें; कहा- 'दिल को ठिकाना मिल गया'
फेमस टीवी एक्टर मोहसिन खान (Mohsin Khan) ने सगाई कर ली है। उन्होंने अपनी पार्टनर के साथ इंगेजमेंट की तस्वीरें शेयर की हैं।

मोहसिन खान की हुई सगाई। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी के मशहूर अभिनेता मोहसिन खान (Mohsin Khan) अपनी जिंदगी का नया चैप्टर शुरू करने जा रहे हैं। वह जल्द ही अपनी लाइफ पार्टनर के साथ निकाह करने वाले हैं। हाल ही में, उन्होंने सगाई की है जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं।
टीवी के चॉकलेटी ब्वॉय कहे जाने वाले मोहसिन खान ने 22 अगस्त को इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर करके हर किसी को हैरान कर दिया। उन्होंने अपनी पार्टनर की तस्वीर भी दिखाई है।
मोहसिन खान की हुई सगाई
मोहसिन खान ने अपनी 'लव ऑफ लाइफ' तमन्ना से सगाई कर ली है। एक्टर ने ग्रैंड इंगेजमेंट सेरेमनी की झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जो वायरल हो गई हैं। तस्वीरों में एक्टर ब्लैक सूट-बूट में अपनी पार्टनर तमन्ना (Mohsin Khan) के साथ नजर आ रहे हैं जो लाल रंग की ड्रेस में अप्सरा सी खूबसूरत लग रही हैं। एक तस्वीर में तमन्ना ने अपनी इंगेजमेंट रिंग भी फ्लॉन्ट की है।
होने वाली बीवी के लिए लिखा नोट
इंगेजमेंट की तस्वीरें शेयर करते हुए मोहसिन खान ने अपनी लव स्टोरी भी बताई है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "या अल्लाह, तो यह कमाल की खूबसूरत, कॉन्फिडेंट और सेंसिटिव लड़की जो हमेशा हंसती-मुस्कुराती और छेड़ती रहती है, उम्मीदें रखती और दुआएं मांगती है, हमेशा नाचती-गाती रहती है- वह मेरे लिए ऊपर वाले ने पहले ही तय कर दी थी।"

पहली मुलाकात में ही हो गया था इश्क
मोहसिन ने आगे लिखा, "जब हमने पहली बार एक-दूसरे को देखा, जब मैंने पहली बार तुम्हारा हाथ थामा और जब तुमने पहली बार गाया 'हम तो भाई जैसे हैं वैसे रहेंगे', तभी मुझे एहसास हो गया कि मेरे दिल को अपना ठिकाना मिल गया है। मुझे मेरा हमसफर मिल गया था।"
तमन्ना को पाकर सातवें आसमान पर हैं एक्टर
मोहसिन ने कहा, "मुझे हमेशा बताया गया था कि जब आपका हमसफर मिलता है, तो उसके साथ रहने का फैसला करना सबसे आसान और साथ ही सबसे जरूरी फ़ैसला बन जाता है। शायद हमारी कहानी सितारों में पहले से ही लिखी हुई थी। या हो सकता है कि जिंदगी में कभी-कभी दो लोग ठीक उसी पल एक-दूसरे से मिलते हैं, जब उनका मिलना तय होता है।"
View this post on Instagram
मोहसन ने लिखा कि वह और तमन्ना प्यार, दोस्ती और जिंदगी भर की यादों के साथ एक नया सफर शुरू करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा, "तो मैं तुम्हारी पसंदीदा फिल्म का एक डायलॉग कहना चाहूंगा, मेरे प्यार- 'मोहब्बत क्या होती है ये तो मैं नहीं जानता, लेकिन इसके लिए दिल से एक दुआ जरूर निकलती है कि इसकी आंखों में कभी आंसू न आएं, हमेशा हंसती रहे, अब इसे मोहब्बत कहें तो मोहब्बत सही'।"
