2 महीने बाद OTT पर धमाका करने आ रही करीना कपूर की Daayra, 7.1 IMDb रेटिंग वाली थ्रिलर कब और कहां देखें?
करीना कपूर खान की फिल्म दायरा (Daayra) सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने के लिए तैयार है।

दायरा की ओटीटी रिलीज डेट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
HighLights
ओटीटी पर आ रही है करीना की दायरा
दायरा को क्रिटिक्स से मिली थी सराहना
बॉक्स ऑफिस पर रही थी डिजास्टर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेत्री करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ग्लैमरस रोल्स को छोड़ इस वक्त थिएटर्स-ओटीटी पर इंटेंस रोल्स निभा रही हैं। 'जाने जान' और 'द बकिंघम मर्डर्स' के बाद करीना कपूर डीसीपी अजूनी कोहली के किरदार में मेघना गुलजार निर्देशित फिल्म दायरा (Daayra) में नजर आईं।
इस फिल्म में करीना के साथ लीड रोल में पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) भी थे। करीना कपूर की दायरा दो महीने पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब यह फिल्म ओटीटी पर आ रही है। दायरा कब और किस ओटीटी पर रिलीज होने वाली है, जानिए यहां...
बॉक्स ऑफिस पर रही थी डिजास्टर
सच्ची घटनाओं से प्रेरित मेघना गुलजार निर्देशित दायरा 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को लेकर काफी उम्मीद थी कि ये बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यह करीना के करियर की सबसे खराब ओपनिंग करने वाली फिल्म रही। यह बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई।
किस ओटीटी पर आ रही दायरा?
खैर, करीना कपूर की दायरा को भले ही बॉक्स ऑफिस पर खास सफलता नहीं मिली, लेकिन लोग इसकी ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे थे। अब आखिरकार ऐलान कर दिया गया है कि यह फिल्म कब और कहां स्ट्रीम होगी। करीना की दायरा ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर दस्तक दे रही है।
View this post on Instagram
सिनेमाघरों में रिलीज के दो महीने बाद दायरा 13 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर आ रही है। फिल्म को ओटीटी पर देखने के लिए दर्शक बेताब हैं। इसे क्रिटिक्स की तरफ से भी पॉजिटिव रिव्यूज मिले थे। फिल्म को IMDb की तरफ से भी 7.1 रेटिंग दी गई है।
क्या है 'दायरा' फिल्म की कहानी?
सच्ची घटनाओं से प्रेरित दायरा की कहानी एक महिला डॉक्टर के यौन उत्पीड़न और हत्या मामले की है। डीसीपी रमन कुमार (पृथ्वीराज सुकुमारन) चारों आरोपियों का एनकाउंटर कर देती है। फिल्म में डीसीपी अजूनी बनीं करीना और रमन बने पृथ्वीराज के बीच न्याय, सजा और कानून को लेकर बिल्कुल अलग-अलग विचार एक नई बहस छेड़ देते हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।