विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आर्सेनल ने मिडफील्डर ब्रूनो गुइमारेस के साथ किया करार

Updated: Sat, 08 Aug 2026 10:37 PM (IST)

प्रीमियर लीग क्लब आर्सेनल ने न्यूकैसल यूनाइटेड से ब्राजील के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ब्रूनो गुइमारेस के साथ लंबे समय का करार किया है।

ब्रूनो गुइमारेस

ब्रूनो गुइमारेस

आइएएनएस, लंदन। प्रीमियर लीग क्लब आर्सेनल ने न्यूकैसल यूनाइटेड से ब्राजील के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ब्रूनो गुइमारेस के साथ लंबे समय का करार किया है। क्लब ने शनिवार को इसकी घोषणा की। 28 वर्षीय मिडफील्डर गुइमारेस न्यूकैसल में साढ़े चार सीजन बिताने के बाद आर्सेनल से जुड़े हैं, जहां उन्होंने करीब 200 मैच खेलते हुए प्रीमियर लीग के प्रभावशाली मिडफील्डर्स में से एक के तौर पर अपनी पहचान बनाई।

गिमारेस आर्सेनल में नंबर 39 की जर्सी पहनेंगे और तुरंत अपनी नई टीम के साथियों के साथ जुड़ जाएंगे। गुइमारेस ने साल 2015 में साओ पाउलो स्थित आडाक्स के साथ अपना प्रोफेशनल करियर शुरू किया था, जिसके दो साल बाद एथलेटिको पैरानेंस चले गए। उन्होंने ब्राजीलियाई क्लब को चार बड़ी ट्राफी जिताने में मदद की।

इसके बाद जनवरी 2020 में फ्रेंच क्लब ल्योन में शामिल हो गए। लीग-1 में दो सीजन बिताने के बाद गुइमारेस जनवरी 2022 में न्यूकैसल से जुड़े और जल्द ही क्लब के मिडफील्ड में एक अहम खिलाड़ी बन गए। उन्होंने 2025 में न्यूकैसल की काराबाओ कप जीत में अहम भूमिका निभाई और क्लब को दो सीजन में यूईएफए चैंपियंस लीग के लिए क्वालीफाई करने में मदद की।