विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बाइचुंग भूटिया ने AIFF में पैसों की हेराफेरी का लगाया आरोप, अध्यक्ष कल्याण चौबे के खिलाफ की जांच की मांग

Published: Wed, 11 Nov 2026 07:06 PM (IST)

भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया ने एआईएफएफ में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए अध्यक्ष कल्याण चौबे के खिलाफ जांच की मांग की है।

बाइचुंग भूटिया ने की जांच की मांग

बाइचुंग भूटिया ने की जांच की मांग

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भुटिया ने ब्राजील-उरुग्वे के मैच से जुड़े वित्तीय मामले में अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के अध्यक्ष कल्याण चौबे के विरुद्ध जांच की मांग की है।

एक संवाद माध्यम को दिए साक्षात्कार में बाइचुंग ने कहा कि कोलकाता में हुए दोनों मैचों से एआईएफएफ को करीब 45 करोड़ रुपये के नुकसान की अटकलें हैं। इस आयोजन से आखिर किसे फायदा हुआ? नई समिति गठित होने के बाद सबसे पहले कल्याण चौबे के विरुद्ध जांच होनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

उन्होंने आगे कहा कि ब्राजील-उरुग्वे की टीमों को अब तक पूरा भुगतान नहीं किया गया है। यदि दोनों देश इसे लेकर फीफा या अंतरराष्ट्रीय अदालत का दरवाजा खटखटाते हैं तो भारतीय फुटबॉल की छवि को भारी नुकसान पहुंचेगा।

इस आर्थिक संकट से उबरने के लिए एआईएफएफ की सावधि जमा तोड़ने के कथित सुझाव पर भी बाइचुंग ने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि एआईएफएफ की वर्षों की पूंजी को किसी व्यक्ति की कथित विफलता के कारण तोड़ना समाधान नहीं है।

एआईएफएफ के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने से इन्कार

बाइचुंग ने स्पष्ट किया कि वह एआईएफएफ के अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे, बल्कि उनकी इच्छा विशिष्ट उपलब्धि वाले खिलाड़ियों की श्रेणी से इसकी समिति में शामिल होने की है।

अध्यक्ष पद के लिए प्रफुल्ल पटेल व अरविंद मेनन के नामों पर बाइचुंग ने कहा कि प्रफुल्ल पहले भी एआईएफएफ अध्यक्ष रह चुके हैं, वहीं, अरविंद मेनन उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

भारतीय फुटबाल की गिरती फीफा रैंकिंग पर भी उठाया प्रश्न

बाइचुंग ने भारतीय फुटबॉल की गिरती फीफा रैंकिंग को लेकर मौजूदा प्रशासन पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम की रैंकिंग गिरकर 142वें स्थान तक पहुंच गई है। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) को बचाने की भी उन्होंने जरुरत बताई।

यह भी पढ़ें- SAFF Championship: मालदीव के खिलाफ दांव पर सेमीफाइनल, भारत को ड्रॉ की है जरुरत

यह भी पढ़ें- Europa League: बोर्नमाउथ का विजयरथ बरकरार, दर्ज की लगातार सातवीं जीत; एसी मिलान को लगा झटका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।