विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ballon d'Or Nominees: बैलन डी'ओर के लिए 30 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी, रेस में लियोनल मेसी और डेंबेले

Published: Wed, 09 Sep 2026 01:40 PM (IST)

फुटबॉल के सबसे प्रतिष्ठित माने जाने वाले व्यक्तिगत पुरस्कार बैलन डि ओर के लिए नामित 30 खिलाड़ियों की सूची सामने आ गई है।

लियोनल मेसी

लियोनल मेसी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। फुटबॉल के सबसे प्रतिष्ठित माने जाने वाले व्यक्तिगत पुरस्कार बैलन डि ओर के लिए नामित 30 खिलाड़ियों की सूची सामने आ गई है। इस सूची में नीदरलैंड्स का एक भी खिलाड़ी नहीं है जबकि स्पेन से सर्वाधिक छह खिलाड़ी शामिल किए गए हैं।

इस सूची में फ्रांस से पांच, पुर्तगाल से चार जबकि इंग्लैंड और ब्राजील से तीन-तीन खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं। क्लब स्तर पर फ्रांस के पेरिस सेंट जर्मेन से गत विजेता ओस्मान डेंबेले समेत सबसे ज्यादा नौ खिलाड़ियों का नाम इस सूची में है। दूसरे नंबर पर चार खिलाड़ी वाला जर्मनी का बायर्न म्यूनिख जबकि तीसरे नंबर पर तीन-तीन खिलाड़ियों के साथ स्पेन के बार्सिलोना और रीयल मैड्रिड हैं।

26 अक्टूबर को होने वाले समारोह के लिए चुने गए खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है।
जूड बेलिंघम, ओस्मान डेंबेले, पाउ कुबारसी, मार्क कुकुरेया, लुइस डियाज, ब्रूनो फर्नांडेज, एर्लिंग हालैंड, अशरफ हकीमी, विनीसियस जूनियर, हैरी केन, ख्विचा क्वारस्खेलिया, गेब्रिएल, सादियो माने, मार्कीनियोस, लुतारो मार्तिनेज, काइलियन एमबाप्पे, नुनो मेंज, लियोनल मेसी, जोआओ नेवेस, माइकल ओलीस, विलियन पाचो, हुलियन क्विओनेस, डेक्लान राइस, रोद्री, फैबियन रुइज, विलियम सलीबा, फेर्रान टोर्रेस, दायोत उपामेकानो, वितिन्या और लामिने यमाल।

यह भी पढ़ें- इंटरनेशनल फुटबॉल छोड़ने के बाद मेसी का पहला मैच, इंटर मियामी के लिए 2 गोल में किया असिस्ट

यह भी पढ़ें- लियोनेल मेसी अनजान से बने अर्जेंटीना की 'जान', संन्यास से वापसी के बाद टीम को बनाया विश्व विजेता