Move to Jagran APP

पुर्तगाल ने आयरलैंड को 3-0 से हराया, क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दागे 2 गोल

चीन ने दक्षिण कोरिया से 0-1 हारने के बावजूद 2026 में होने वाले फीफा विश्व कप फुटबाल प्रतियोगिता में प्रवेश करने की अपनी उम्मीद जीवंत राखी। चीन विश्व कप क्वालीफाइंग के तीसरे दौर में प्रवेश करने में सफल रहा क्योंकि थाइलैंड एक अन्य मैच में सिंगापुर को 3-1 से ही हरा पाया। थाइलैंड को आगे बढ़ने के लिए इस मैच में 3-0 से जीत की जरूरत थी।

By Jagran News Edited By: Ruhee Parvez Wed, 12 Jun 2024 09:25 PM (IST)
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दो गोल दागे। फाइल फोटो

 लिस्बन, एपी : स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के दो गोल की मदद से पुर्तगाल ने यूरो कप के अभ्यास मैच में आयरलैंड को 3-0 से पराजित करके अपनी तैयारी को पुख्ता किया। पुर्तगाल की तरफ से जोआओ फेलिक्स ने पहला गोल किया। इसके बाद 39 वर्षीय रोनाल्डो ने दूसरे हाफ में दो गोल दागे।

यूरो कप 2024 में अपने पहले मुकाबले में पुर्तगाल का सामना अगले मंगलवार को चेक गणराज्य से होगा। इसके बाद वह ग्रुप एफ में तुर्कीये और जार्जिया से भी खेलेगा। रोनाल्डो पिछले सप्ताह फिनलैंड और क्रोएशिया के खिलाफ मैत्री मैचों में नहीं खेले थे। आयरलैंड के विरुद्ध रोनाल्डो के पास 22वें मिनट में फ्री किक पर गोल करने का मौका था लेकिन वह चूक गए। इसके बाद उन्होंने 50वें और 60वें मिनट में गोल किए।

चीन ने हार के बावजूद जीवंत रखीं उम्मीदें

चीन ने दक्षिण कोरिया से 0-1 हारने के बावजूद 2026 में होने वाले फीफा विश्व कप फुटबाल प्रतियोगिता में प्रवेश करने की अपनी उम्मीद जीवंत राखी। चीन विश्व कप क्वालीफाइंग के तीसरे दौर में प्रवेश करने में सफल रहा क्योंकि थाइलैंड एक अन्य मैच में सिंगापुर को 3-1 से ही हरा पाया। थाइलैंड को आगे बढ़ने के लिए इस मैच में 3-0 से जीत की जरूरत थी।

दक्षिण कोरिया एशियाई क्वालीफाइंग के ग्रुप सी में शीर्ष पर रहा और इस तरह से उसने लगातार 11वीं बार विश्व कप में जगह बनाने की तरफ मजबूती से कदम बढ़ाए। चीन को ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहने के लिए ड्रॉ की जरूरत थी, लेकिन मैच हार जाने के कारण उसे थाइलैंड और सिंगापुर के मैच के परिणाम तक इंतजार करना पड़ा। चीन अभी तक केवल एक बार 2002 में विश्व कप में खेला था।

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: टिम पेन ने ऑस्‍ट्रेलिया को दी अजीबोगरीब सलाह, बोले- आखिरी मैच में स्‍कॉटलैंड से हार जाओ; रोचक वजह भी बताई