Ronaldo-Georgina Wedding: मैदान के बाहर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का स्पेशल 'गोल', पार्टनर जॉर्जीना रोड्रिग्ज से गुपचुप रचाई शादी
पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 11 अगस्त (मंगलवार) को अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर जॉर्जीना रोड्रिग्ज से शादी कर ली।
-1786503862207_m.webp)
जॉर्जीना रोड्रिग्ज और क्रिस्टियानो रोनाल्डो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपने फैंस को सरप्राइज देते रहते हैं। इस बार उन्होंने ऐसा फुटबॉल के मैदान से बाहर किया है। पुर्तगाल के इस स्टार खिलाड़ी ने 11 अगस्त (मंगलवार) को अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर जॉर्जीना रोड्रिग्ज से शादी कर ली। फैंस को इसकी भनक तक नहीं लगी।
यह खबर तब सामने आई जब रोनाल्डो ने सोशल मीडिया पर जॉर्जीना के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में दोनों शादी की अंगूठी पहने हुए एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे थे। बताया जा रहा है कि इस जोड़े ने "एक प्राइवेट समारोह में शादी की, जिसमें उनके 5 बच्चे भी शामिल थे।"
ब्रंसविक ग्रुप ने घोषणा की कि यह समारोह पश्चिमी पुर्तगाल में राजधानी लिस्बन के पास समुद्र के किनारे बसे शहर कास्केस में हुआ। इन पांच बच्चों के नाम क्रिस्टियानो जूनियर, जुड़वां बच्चे ईवा और माटेओ, अलाना मार्टिना और बेला एस्मेराल्डा हैं। रोनाल्डो ने इंस्टाग्राम पर शादी की पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा: "C(दिल वाला इमोजी)G"।
View this post on Instagram
रोनाल्डो और जॉर्जीना रोड्रिगेज 2016 में मैड्रिड में मिलने के बाद से पिछले एक दशक से साथ हैं। पिछले दस सालों में मैड्रिड में हुई एक अचानक मुलाकात से शुरू हुआ उनका रिश्ता एक मजबूत परिवार में बदल गया है। खबरों के मुताबिक दोनों की पहली मुलाकात मैड्रिड में गुच्ची के एक बुटीक में हुई थी, जहां जॉर्जीना सेल्स असिस्टेंट के तौर पर काम करती थीं। उस समय रोनाल्डो ला लीगा की बड़ी टीम रियल मैड्रिड के लिए खेल रहे थे। कुछ दिनों बाद वे एक ब्रांड इवेंट में दोबारा मिले, जहां उन्हें काम के घंटों के बाद आराम से बातचीत करने का मौका मिला।
नवंबर 2017 में जॉर्जीना ने उनकी बेटी अलाना मार्टिना को जन्म दिया। इससे कुछ महीने पहले रोनाल्डो सरोगेट के जरिए जुड़वां बच्चों, माटेओ और ईवा मारिया के पिता बने थे। जॉर्जीना ने रोनाल्डो जूनियर के साथ-साथ इन बच्चों को भी अपने बढ़ते परिवार का हिस्सा मानकर पूरे दिल से अपनाया।
Congrats to my friends @Cristiano & Georgina on their
— Piers Morgan (@piersmorgan) August 11, 2026
wedding today in Portugal!
They’re a great couple, and I wish them a long and happy marriage together. Parabéns! 👏👏👏👏❤️ pic.twitter.com/iPHOZZkgxH
पुर्तगाल के दिग्गज खिलाड़ी के नाम इंटरनेशनल फुटबॉल में 146 गोल का रिकॉर्ड है। वह 5 बार बैलन डी'ओर जीत चुके हैं। हाल ही में उन्हें अपनी नेशनल टीम के लिए छठे वर्ल्ड कप में खेलते हुए देखा गया था। हालांकि, यह ऐसा टूर्नामेंट नहीं था जिसे रोनाल्डो या पुर्तगाल लंबे समय तक याद रखना चाहेंगे। क्लब लेवल पर रोनाल्डो सऊदी प्रो लीग की टीम अल-नसर के लिए खेलते हैं।
