Move to Jagran APP

Euro 2024: क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ सेल्फी लेने के लिए मैदान में घुसे फैंस, अब बढ़ाई जाएगी सुरक्षा

Portugal vs Turkey UEFA Euro 2024 UEFA यूरो 2024 में पुर्तगाल ने तुर्की को 3-0 से मात दी। मैच के दौरान कुछ ऐसी घटना हुई जिससे पुर्तगाल के मैनेजर चिंतित हैं। दरअसल मुकाबले के दौरान कुछ फैंस मैदान में घुस आए। ये सभी स्‍टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ सेल्फी लेना चाहते थे। इसके बाद से ही सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।

By Rajat Gupta Edited By: Rajat Gupta Sun, 23 Jun 2024 11:48 PM (IST)
क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ सेल्फी लेना चाहते थे फैंस। इमेज- सोशल मीडिया

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पुर्तगाल ने शनिवर को UEFA यूरो 2024 में तुर्की को 3-0 से हराकर राउंड ऑफ 16 के लिए क्वालीफाई किया। मुकाबले के दौरान कई फैंस स्‍टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ सेल्फी लेने के लिए मैदान में घुस गए। इस मामले पर पुर्तगाल के मैनेजर रॉबर्टो मार्टिनेज ने चिंता जताई है। मीडिया से बातचीत में उन्‍होंने कहा कि हम भाग्यशाली थे कि फैंस के इरादे अच्छे थे।

अगर फैंस के इरादे गलत होते तो

उन्होंने कहा, "हम सभी एक ऐसे फैन से प्यार करते हैं जो अपने पसंदीदा सितारों और आइकन को पहचानते हैं, लेकिन अगर उनके इरादे गलत होते तो बहुत मुश्किल हो जाती। हमें इससे सावधान रहने की जरूरत है। मुझे नहीं लगता कि फुटबॉल के मैदान पर ऐसा होना चाहिए। वहां बहुत सारी सुरक्षा होती है। हमें फैंस को यह मैसेज देना चाहिए कि यह सही तरीका नहीं है। आपको इससे कुछ भी हासिल नहीं होने वाला है।"

ये भी पढ़ें: IND W vs SA W: Smriti Mandhana ने रच दिया इतिहास, आखिरी वनडे में लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

रोनाल्डो की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

UEFA ने मीडिया को बताया कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता थी। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए स्टेडियमों में अतिरिक्त सुरक्षा की व्‍यवस्‍था की जाएगी। UEFA ने कहा कि पिच पर किसी भी घुसपैठ की स्थिति में फैंस को स्टेडियम से बाहर किया जाएगा। इसके अलावा संबंधित व्‍यक्ति पर सभी मैचों से बैन और आपराधिक शिकायत दर्ज की जाएगी।

खेल रोकना पड़ता है

पुर्तगाल के कप्तान बर्नार्डो सिल्वा ने कहा कि उन्हें आक्रमण खतरनाक के बजाय परेशान करने वाला लगा। उन्होंने कहा, "यह थोड़ा परेशान करने वाला है कि हमेशा एक फैन के मैदान में घुसने के कारण खेल को रोकना पड़ता है, लेकिन फुटबॉल की दुनिया में इतनी पहचान पाने और हमारे साथ उनके जैसा खिलाड़ी होने के लिए आपको यही कीमत चुकानी पड़ती है।"

ये भी पढ़ें: USA vs ENG: बारबाडोस में क्रिस जॉर्डन का चमत्‍कार, टी20 इंटरनेशनल में हैट्रिक लेने वाले पहले इंग्लिश गेंदबाज बने