विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फीफा के सीनियर अधिकारी को अध्यक्ष जियानी इंफेंटिनो की आलोचना करना पड़ा भारी, पद से दिया इस्तीफा

Updated: Tue, 18 Aug 2026 08:39 PM (IST)

फीफा के मुख्य परिचालन अधिकारी केविन लामूर ने अध्यक्ष जियानी इंफेंटिनो की आलोचना के कुछ सप्ताह बाद अपना पद छोड़ दिया है।

जियानी इंफेंटिनो

जियानी इंफेंटिनो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

रॉयटर, ज्यूरिख। वैश्विक फुटबॉल संस्था फीफा के मुख्य परिचालन अधिकारी केविन लामूर ने फीफा अध्यक्ष जियानी इंफेंटिनो की आचोलना के कुछ सप्ताह बाद अपना पद छोड़ दिया है। लामूर ने इंफेंटिनो की विश्व कप और अन्य टूर्नामेंटों के कमर्शियल अधिकारों में हिस्सेदारी बेचने की योजना की सार्वजनिक रूप से आलोचना की थी और इसे एक व्यक्ति का प्रोजेक्ट बताया था।

हालांकि बाद में फुटबॉल के विभिन्न महाद्वीपीय महासंघों के विरोध के बाद यह योजना विफल हो गई थी। फ्रांस के लामूर नवंबर 2024 में फीफा के सीनियर नेतृत्व समूह में शामिल हुए थे। इससे पहले वे उस करीबी टीम का हिस्सा थे, जिसने 2016 में फीफा अध्यक्ष के तौर पर इंफेंटिनो के चुनाव के लिए प्रचार अभियान चलाया था।

फीफा ने की आधिकारिक पुष्टि

फीफा के एक प्रवक्ता ने सोमवार को कहा कि संगठन इसकी पुष्टि करता है कि फीफा और केविन लामूर के बीच काम के तौर पर रिश्ता 17 अगस्त 2026 को खत्म हो गया है। फीफा केविन को उनकी दो साल की सेवा के लिए धन्यवाद देता है और भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता है।

इस मामले पर आगे कोई टिप्पणी नहीं की जाएगी। मामले में लामूर ने कहा कि हमारा मिशन फुटबॉल की सेवा करना है न कि किसी ऐसे व्यक्ति के निजी हितों की सेवा करना, जो दुर्भाग्य से मानता है कि वह खुद फीफा है। उसे फीफा की सेवा करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- इंफेंटिनो को मिला छह अरब देशों का समर्थन, शादी के बाद ट्रेनिंग पर लौटे रोनाल्डो

यह भी पढ़ें- ISL Big News: टाटा स्टील का बड़ा फैसला, ₹100 में चर्चिल ब्रदर्स को सौंपी JFC; खिलाड़ियों का भविष्य सुरक्षित