विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जियानी इन्फेंटिनो पर लगे संगीन आरोप, फीफा ने बयान जारी कर किया पलटवार

Updated: Sun, 09 Aug 2026 09:25 PM (IST)

वैश्विक फुटबॉल संस्था फीफा ने अपने अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो का बचाव करते हुए आरोपों को उनके नेतृत्व को कमजोर करने की सोची-समझी कोशिश बताया है।

जियानी इंफेंटिनो

जियानी इंफेंटिनो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एपी, लंदन। वैश्विक फुटबॉल संस्था फीफा ने अपने अध्यक्ष जियानी इंफेंटिनो का बचाव करते हुए कहा है कि संगठन में उनके नेतृत्व को कमजोर करने के लिए सोची-समझी और लगातार कोशिशें की जा रही हैं।

यह बयान शनिवार को तब जारी किया गया, जब इससे एक दिन पहले ब्रिटिश अखबार द डेली टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट में यूनियन ऑफ यूरोपियन फुटबॉल एसोसिएशन (यूईएफए) द्वारा एक महिला कर्मचारी को नौकरी छोड़ने पर दी गई रकम को लेकर पर सवाल उठाए गए थे।

फीफा ने भुगतान को लेकर की पुष्टि

संबंधित महिला तब इंफेंटिनो के साथ काम करती थी और तब इंफेंटिनो यूईएफए के महासचिव थे। मामले में यूईएफए ने भी पुष्टि की है महिला कर्मचारी को नौकरी छोड़ने पर किया गया भुगतान उस समय के नियमों के अनुरूप था। फीफा अध्यक्ष चुने जाने से पहले इंफेंटिनो ने 16 साल तक यूईएफए में काम किया था। फीफा ने इंफेंटिनो के आलोचकों पर आरोप लगाया कि वे उनके अधिकार को कमजोर करने और बिना उचित प्रक्रिया के उन्हें पद से हटाने की कोशिश कर रहे हैं।

फीफा ने अपने बयान में यह भी कटाक्ष किया कि जिन लोगों को फीफा के सदस्य संघों का समर्थन हासिल नहीं है, उन्हें आरोपों, इशारों या गलत जानकारी के जरिए वह हासिल करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए जो वे फीफा की स्थापित लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से हासिल नहीं कर सकते। इससे पहले हाल ही में विश्व कप के मुनाफे को प्राइवेट इक्विटी को बेचने की योजना के मामले में भी इन्फेंटिनो को भारी विरोध का सामना करना पड़ा था।

यह भी पढ़ें- मेसी के बिना उतरी इंटर मियामी को मिली हार: दोस्त डी पॉल ने गोल दागकर दी भावुक श्रद्धांजलि, दिखाई नंबर 10 की जर्सी

यह भी पढ़ें- फीफा ने हिस्सेदारी बेचने की योजना पर मांगी माफी