विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Lionel Messi के गोल-असिस्ट के बाद भी इंटर मियामी ने खेला ड्रॉ, यूनियन ने झेला तगड़ा नुकसान

Updated: Thu, 20 Aug 2026 09:17 PM (IST)

इंटर मियामी और फिलाडेल्फिया यूनियन के बीच मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा। मेसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच में एक गोल और एक असिस्‍ट किया।

इंटर मियामी और फिलाडेल्फिया यूनियन के बीच मैच ड्रॉ रहा

इंटर मियामी और फिलाडेल्फिया यूनियन के बीच मैच ड्रॉ रहा

HighLights

  1. इंटर मियामी और यूनियन के बीच मुकाबला 2-2 से ड्रॉ

  2. मेसी का शानदार प्रदर्शन भी मियामी को नहीं दिला पाया जीत

  3. यूनियन ने वीएआर के कारण झेला तगड़ा नुकसान

एपी, चेस्टर (अमेरिका)। लियोन मेसी ने फिलाडेल्फिया यूनियन के विरुद्ध मैच में एक गोल और एक असिस्ट किया, हालांकि इसके बावजूद उनकी टीम इंटर मियामी जीत दर्ज करने में नाकाम रही और मैच 2-2 से बराबर छूटा। मेसी इस सीजन 17 मेजर लीग साकर (एमएलएस) मैचों में 13 गोल और नौ असिस्ट कर चुके हैं।

यूनियन के लिए इंडियाना वैसिलेव ने पहले हाफ (11वें मिनट) में गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिला थी जबकि 18 साल के डिफेंडर नील पिएरे ने 58वें मिनट में टीम के लिए बराबरी का गोल किया। पिएरे पिछले पांच मैचों में तीन गोल कर चुके हैं जबकि वैसिलेव के गोल में मदद करने वाले 16 साल के मिडफील्डर कैवन सुलिवान का यह सीजन का सातवां असिस्ट था।

सुलिवान को छोड़ना पड़ा मैदान

हालांकि इसके बावजूद सुलिवान इस मैच को भूलना चाहेंगे क्योंकि मैच के अतिरिक्त समय (90+12) में रेफरी ने उन्हें मैच का दूसरा येलो कार्ड दिखा दिया और दोनों येलो कार्ड मिलकर रेड बन गए जिससे सुलिवान को तुरंत मैदान छोड़ना पड़ा।

यूनियन के इन दोनों गोलों के बीच में मेसी की टीम ने भी दो गोल किए। टीम का पहला गोल डैनियल पिंटर ने 21वें मिनट में किया जबकि मेसी ने इसके पांच मिनट बाद ही इयान फ्रे के असिस्ट पर गोल करके अपनी टीम को 2-1 से आगे कर दिया। मैच के 54वें मिनट में यूनियन को पेनाल्टी भी मिली थी लेकिन वीएआर चेक के बाद इसे रद कर दिया गया।

यूनियन ने झेला तगड़ा नुकसान

मैच के 57वें मिनट में भी यही कहानी दोहराई गई लेकिन इसके एक मिनट बाद ही मिलान योस्की के क्रॉस पर हेडर मार पिएरे ने स्कोर 2-2 कर दिया। यूनियन ने 59वें और 63वें मिनट में भी गोल मारे लेकिन ये दोनों गोल वीएआर (वीडियो असिस्टेंट रेफरी) द्वारा निरस्त कर दिए गए।

यह भी पढ़ें- लियोनेल मेसी पिता के निधन के बाद पहली बार मैदान पर लौटे, मियामी को नहीं दिला सके जीत

यह भी पढ़ें- लियोनेल मेसी पिता के निधन के बाद पूरी तरह से टूटे, फुटबॉल से अनिश्चित काल के लिए लिया ब्रेक