लियोनेल मेसी के सिर से उठा पिता का साया, लंबी बीमारी के बाद जॉर्ज मेसी का निधन
लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज का 68 साल की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है।
-1786198578576_m.webp)
लियोनेल मेसी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज का 68 साल की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। जॉर्ज का निधन मेसी के होमटाउन रोसारियो में हुआ। अर्जेंटीना से मिली खबरों के मुताबिक, मेसी के पिता का निधन शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार रात 10 बजे एक क्लिनिक में हुआ, जहां वे एक पुरानी बीमारी का इलाज करवा रहे थे।
मेसी के बचपन के क्लब, 'न्यूवेल्स ओल्ड बॉयज' ने शनिवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर अर्जेंटीना के सुपरस्टार के पिता के निधन की पुष्टि की। मेसी और उनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
क्लब ने जताया दुख
क्लब ने लिखा, "क्लब एटलेटिको न्यूवेल्स ओल्ड बॉयज गहरे दुख और शोक के साथ जॉर्ज मेसी को विदाई देता है, जिनका रोसारियो शहर में 68 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे 'लेप्रोसो' (क्लब) के जाने-माने फैंस, व्यवसायी और अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम के कप्तान लियोनेल एंड्रेस मेसी के पिता थे।"
क्लब के बयान में कहा गया, "जॉर्ज अपनी पत्नी सेलिया कुच्चिटिनी के साथ मिलकर अब तक के सबसे महान खिलाड़ी के करियर को आगे बढ़ाने में एक मजबूत सहारे और मार्गदर्शक की भूमिका निभाते रहे। उन्होंने लियोनेल के हर कदम पर मालविनास में उनकी शुरुआत से लेकर वर्ल्ड फुटबॉल में शिखर तक पहुंचने तक लगातार साथ दिया और पर्दे के पीछे रहकर उनका मार्गदर्शन किया। उन्हें इन रंगों से प्यार करना सिखाने के लिए आपका धन्यवाद।"
El Club Atlético Newell's Old Boys despide con profundo dolor y pesar a Jorge Messi, quien falleció a los 68 años de edad en la ciudad de Rosario.
— Newell’s Old Boys (@Newells) August 8, 2026
Reconocido hincha leproso, empresario y padre del capitán del seleccionado argentino, Lionel Andrés Messi.
Jorge fue el sostén y la… pic.twitter.com/8dFPMRdM9Z
क्लब के बयान में कहा गया, 'बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स, सदस्य, खिलाड़ी और पूरा लेप्रोसा परिवार इस मुश्किल घड़ी में सेलिया, लियोनेल, रोड्रिगो, मटियास, मारा सोल और उनके सभी चाहने वालों और करीबियों के साथ हैं। हमेशा के लिए अलविदा, लेप्रोसो।'"
मेसी की आंखों में आंसू थे
फीफा विश्व कप 226 के दौरान मेसी के पिता की सेहत के बारे में यह बात सामने आई कि वे किसी बीमारी से जूझ रहे थे। अल्जीरिया के खिलाफ अर्जेंटीना की जीत के दौरान मेसी की आंखों में आंसू देखे गए। इस मैच में उन्होंने हैट्रिक भी लगाई थी। एक गोल करने के बाद मेसी भावुक हो गए और रोने लगे, जिससे इन अटकलों को और हवा मिली।
अर्जेंटीना के कप्तान ने पुष्टि की कि वे मैदान के बाहर की किसी बात की वजह से भावुक हो गए थे। बाद में मेसी के परिवार ने उन अफवाहों का खंडन किया जिनमें कहा गया था कि जॉर्ज का निधन हो गया है। परिवार ने बताया कि वे बीमारी से धीरे-धीरे ठीक हो रहे थे।
पिता ने करियर को दिया आकार
जॉर्ज मेसी ने लियोनेल मेसी के करियर को आकार देने में अहम भूमिका निभाई। मेसी के सफर की शुरुआत से ही वे करियर से जुड़े अहम फैसलों में शामिल रहे और उन चर्चाओं में एक भरोसेमंद सलाहकार की भूमिका निभाई, जिनके बाद उनके बेटे ने अर्जेंटीना छोड़कर बार्सिलोना जाने का फैसला किया।
उन्होंने ऐसी डील्स भी करवाईं जिनकी वजह से मेसी अपने करियर में बाद में पेरिस सेंट-जर्मेन और फिर इंटर मियामी से जुड़े। वर्ल्ड कप 2026 के दौरान मेसी का परिवार स्टैंड्स में नहीं दिखा। फाइनल में अर्जेंटीना को स्पेन के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
