सेल्स असिस्टेंट से अरबपति की पत्नी बनने तक, स्टोर की एक मुलाकात से शुरू हुई थी रोनाल्डो और जॉर्जीना की जादुई लव स्टोरी
पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो अब शादी के बंधन में बंध गए हैं। 11 अगस्त को उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर जॉर्जीना रोड्रिग्ज से शादी की।

जॉर्जीना रोड्रिग्ज

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो अब शादी के बंधन में बंध गए हैं। 11 अगस्त को उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर जॉर्जीना रोड्रिग्ज से शादी की। पुर्तगाली सॉकर स्टार की पीआर टीम ने इसे "एक निजी और करीबी पल" बताया, जिसमें उनके 5 बच्चे शामिल हुए।
2016 में हुई मुलाकात
ब्रंसविक ग्रुप ने घोषणा में बताया कि यह सेरेमनी पश्चिमी पुर्तगाल में राजधानी लिस्बन के पास समुद्र के किनारे बसे शहर कास्काइज में हुई। इस जोड़े ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी अंगूठियां दिखाते हुए एक तस्वीर पोस्ट की। मैड्रिड में मुलाकात के बाद से वे पिछले एक दशक से साथ हैं।
41 साल के रोनाल्डो पांच बार 'वर्ल्ड प्लेयर ऑफ द ईयर' चुने जा चुके हैं। वह सबसे मशहूर स्पोर्ट्स स्टार्स में से एक हैं और पुर्तगाल के लिए अपना छठा वर्ल्ड कप खेल चुके हैं। उन्होंने इस मामले में सबसे ज्यादा बार वर्ल्ड कप खेलने का रिकॉर्ड भी बराबर किया है।
View this post on Instagram
स्पैनिश मॉडल हैं जॉर्जीना
जॉर्जीना 32 साल की स्पैनिश मॉडल और डांसर हैं। वह क्रिस्टियानो रोनाल्डो के पांच बच्चों की मां भी हैं। इनमें क्रिस्टियानो जूनियर (रोनाल्डो के पिछले रिश्ते से हुआ 16 साल का बेटा), जुड़वां बच्चे इवा मारिया और माटेओ, अलाना और बेला शामिल हैं।
सामान्य परिवार से हैं जॉर्जीना
जॉर्जीना के इंस्टाग्राम पर अब 77 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह एक साधारण बैकग्राउंड से आती हैं। 'ग्राजिया' मैगजीन के अनुसार, वह स्पेन के जाका शहर में अपनी बहन इवाना, स्पैनिश मां और अर्जेंटीना के पिता के साथ पली-बढ़ीं। जॉर्जीना एक कैथोलिक स्कूल में पढ़ती थीं। बाद में वह मैड्रिड चली गईं, जहां उनकी किस्मत बदलने वाली थी।
रिटेल स्टोर से शुरू हुई मुलाकात
जॉर्जीना ने पहले 'मैसिमो डुटी' (Massimo Dutti) के लिए काम करना शुरू किया और फिर 'गुच्ची' (Gucci) चली गईं। वहीं उनकी मुलाकात रोनाल्डो से हुई, जो उस समय ला लीगा की बड़ी टीम रियल मैड्रिड के लिए खेल रहे थे। उनकी कहानी मैड्रिड के लग्जरी रिटेल स्टोर (गुच्ची के एक बुटीक, जहां जॉर्जीना सेल्स असिस्टेंट थीं।) में हुई मुलाकात से शुरू हुई। उन्हें एहसास हुआ कि वे एक-दूसरे के लिए ही बने हैं। बाद में रोड्रिगेज ने मॉडलिंग में एक सफल करियर बनाया और कई मशहूर फैशन ब्रांड्स के साथ काम किया।
फैशन लेबल 'OM by G' लॉन्च किया
2021 में उन्होंने अपना फैशन लेबल 'OM by G' लॉन्च करके अपने प्रोफेशनल पोर्टफोलियो को बढ़ाया। वह कई बिजनेस वेंचर्स में भी शामिल हुईं। इनमें हेयर रेस्टोरेशन कंपनी 'Insparya' भी शामिल है। फोर्ब्स स्पेन ने पहले बताया था कि वह रोनाल्डो के साथ कंपनी की को-ओनर और एडमिनिस्ट्रेटर दोनों थीं, हालांकि बाद की एक रिपोर्ट में कहा गया कि 2024 में उन्होंने अपनी एडमिनिस्ट्रेटिव भूमिका छोड़ दी।
उनके सबसे चर्चित मीडिया प्रोजेक्ट्स में से एक नेटफ्लिक्स की 'I Am Georgina' है। यह एक रियलिटी सीरीज है। यह 2022 में शुरू हुई थी और इसके तीन सीजन आ चुके हैं। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म रोड्रिगेज को एक मॉडल, एंटरप्रेन्योर, इन्फ्लुएंसर और मां के तौर पर दिखाता है, जिससे दर्शकों को उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की झलक मिलती है।
