गुजरात के कच्छ में तेज रफ्तार ट्रक की कार से टक्कर, 7 लोगों की मौत
गुजरात के कच्छ जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार ट्रक और कार की टक्कर में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
-1795318894979_m.webp)
गुजरात में बड़ा सड़क हादसा (फोटो-सोशल मीडिया)
HighLights
गुजरात के कच्छ में ट्रक-कार टक्कर में 7 की मौत।
तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी जोरदार टक्कर।
पुलिस ने हादसे की जानकारी दी, जांच जारी।
डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। गुजरात के कच्छ जिले में बड़ा हादसा हो गया है। तेज रफ्तार ट्रक की कार से टक्कर हो गई। ये पुलिस ने जानकारी दी है कि इस हादसे में 7 लोगों की मौत हुई है।
यह हादसा भुज-खावड़ा नेशनल हाईवे पर हुआ। हाईवे पर कार और ट्रक के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। जानकारी सामने आई है कि आर्मी फैमिली के ही 7 लोगों की मौत हुई है।
कच्छ में कार और ट्रक की जोरदार टक्कर
मृतक लोग उत्तराखंड के रहने वाले थे। यह परिवार कच्छ घूमने आया था। हादसे में मृतकों में पहचान सौरव सिंह, जसपाल सिंह नेगी, सविता सौरवसिंह नेगी, सिविका सौरवसिंह नेगी, रिंकी नितिन गुंसाई, वामिका नितिन गुंसाई, राजेशसिंह रावत और रक्षिता राजेश रावत के रूप में हुई है।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भुज के जी.के. जनरल हॉस्पिटल भेजा गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद, आर्मी के अधिकारी तुरंत अस्पताल पहुंचे। पुलिस इस हादसे की जांच कर रही है।
(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें- राजस्थान: जोधपुर में कार और ट्रैवल टेम्पो की टक्कर, 3 लोगों की मौत और 15 घायल