अमेरिका जाने के लिए निकले गुजरात के 3 लोग लापता, इथियोपिया से किडनैपर्स ने मांगी फिरौती
गुजरात के तीन लोग अमेरिका जाने के दौरान इथियोपिया में लापता हो गए हैं। उनके परिवार का दावा है कि ...और पढ़ें

गुजरात के तीन लोग इथियोपिया में गैर-कानूनी तरीके से अमेरिका जाते हुए लापता (सांकेतिक तस्वीर)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, मेहसाणा। गैर-कानूनी तरीके से अमेरिका जा रहे गुजरात के तीन लोग इथियोपिया पहुंचने के बाद लापता हो गए हैं। उनके रिश्तेदारों का दावा है कि तीनों को अगवा कर लिया गया है और अपहरणकर्ताओं ने उनकी रिहाई के लिए एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है। परिवार ने तीनों को सुरक्षित घर वापस लाने के लिए सरकार से दखल देने की मांग की है।
गायब हुए तीनों लोग आपस में रिश्तेदार हैं। इनकी पहचान मेहसाणा के रुत्विक जनसारी, मूल रूप से मेहसाणा की रहने वालीं और अभी अहमदाबाद में रह रहीं ममता चावड़ा और गांधीनगर की मयूरी के तौर पर हुई है। तीनों 20 सितंबर को एजेंटों की मदद से अमेरिका रवाना हुए थे।
एजेंट को प्रति व्यक्ति लगभग 70 लाख रुपये दिए थे
ममता के पिता कीरितभाई चौहान ने मंगलवार को बताया कि परिवार के सदस्यों ने तीनों को अमेरिका भेजने के लिए एक एजेंट को प्रति व्यक्ति लगभग 70 लाख रुपये दिए थे। अफ्रीका के इथियोपिया पहुंचने के बाद उन तीनों को बंधक बना लिया गया। अपहरणकर्ताओं ने उनकी रिहाई के लिए एक करोड़ रुपये मांगे हैं।रु
त्विक के दादा कानूभाई जानसारी ने भी दावा किया कि अपहरणकर्ताओं ने तीनों की रिहाई के लिए एक करोड़ रुपये की मांग की थी। अपहरणकर्ताओं को पहले ही 60 लाख रुपये दिए जा चुके हैं। उन्होंने इस बारे में और जानकारी नहीं दी है। पुलिस ने बताया कि 22 सितंबर के बाद से तीनों से संपर्क नहीं हो सका है।
कैसे पहुंचे वाले थे अमेरिका?
मेहसाणा जिले के लांघनाज पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर एएम गहलोत ने बताया कि ममता के पिता ने मंगलवार को उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, ममता के पति चिराग कुमार लगभग छह महीने पहले स्टूडेंट वीजा पर अमेरिका गए थे।
जब कई बार कोशिश करने के वावजूद ममता को अमेरिकी वीजा नहीं मिला तो परिवार ने गैर-कानूनी रास्ते से अमेरिका भेजने का इंतजाम करने के लिए बिचौलियों से संपर्क किया। इस यात्रा के लिए प्रति व्यक्ति 75 लाख रुपये की रकम तय की गई थी।
(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
