विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंबाला में मारकंडा पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, एक घायल

Published: Sat, 26 Sep 2026 02:20 AM (IST)

मुलाना में मारकंडा पुल के पास नेशनल हाईवे-344 पर वीरवार रात एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो ...और पढ़ें

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत। सांकेतिक फोटो

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. मुलाना में मारकंडा पुल के पास नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा।

  2. अज्ञात वाहन की टक्कर से कमल कुमार नामक युवक की मौत।

  3. अमित कुमार गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने जांच शुरू की।

संवाद सहयोगी, मुलाना (अंबाला)। मुलाना मारकंडा पुल के पास नेशनल हाईवे-344 पर वीरवार रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। मुलाना थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सिरसगढ़ निवासी अशोक कुमार ने बताया कि वीरवार की रात वह अपने भाई सुनील के साथ मोटरसाइकिल पर कालपी गांव की ओर जा रहे थे।

उनके चाचा का लड़का कमल कुमार और अमित कुमार भी मोटरसाइकिल पर उनके आगे चल रहे थे। मारकंडा पुल से पहले हाईवे पर वन-वे यातायात चल रहा था। रात करीब साढ़े 10 बजे अंबाला की तरफ से आए एक अज्ञात वाहन के चालक ने कथित तौर पर कमल कुमार की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से कमल कुमार और अमित कुमार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। अमित कुमार को निजी वाहन से तथा कमल कुमार को एंबुलेंस से एमएमयू अस्पताल मुलाना पहुंचाया गया। अस्पताल में डाक्टरों ने कमल कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि अमित कुमार का गंभीर हालत में उपचार शुरू किया।