अंबाला में कार की टक्कर से पलटा ट्रैक्टर, एक घायल
शहजादपुर में एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। अनुज नामक व्यक्ति ट्रैक्टर से पराली लेकर आ रहा था, तभी एक कार ने टक्कर मार दी। टक्कर से ट्रैक्टर पलट गया और रामविश्वास और अनुज घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-1762065304462.webp)
कार की टक्कर से पलटा ट्रैक्टर, एक घायल।
संवाद सहयोगी, शहजादपुर। थाना शहजादपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायत में अनुज निवासी गांव शहजादपुर ने बताया कि वह 24 अक्टूबर को ट्रैक्टर पर शहजादपुर से अपने खेत से पराली की गांठ लेकर आ रहा था।
उसके साथ रामविश्वास निवासी गांव मुरहा छतौना जिला सीतामड़ी बिहार मौजूदा निवासी गांव बनौंदी जेडी ट्रांसपोर्ट साथ था। जब वह सौंतली मोड़ पर पहुंचा तो एक कार ने उसके ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। कार चालक की पहचान अनिल कुमार निवासी गांव कैरु थाना तोशाम जिला भिवानी के रूप में हुई।
टक्कर लगने के बाद ट्रैक्टर के अगला एक पहिया व पिछले दोनों पहिये निकल गए, जिससे ट्रैक्टर पलट गया। इसी कारण से रामविश्वास और वह नीचे गिर गए। उनको भोपाल सिंह निवासी शहजादपुर ने सिविल अस्पताल शहजादपुर पहुंचाया जहां उनका उपचार किया गया। पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।