विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'लग गया 93 हजार का चूना...', फरीदाबाद में साइबर ठगी का खुलासा, 7 आरोपी सलाखों के पीछे, जांच जारी

Published: Mon, 23 Nov 2026 01:49 AM (IST)

ऑनलाइन सीमेंट खरीदने के चक्कर में एक व्यक्ति को 93 हजार रुपये की साइबर ठगी का शिकार होना पड़ा। पुलिस ने इस मामले में दिल्ली से सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी कॉल सेंटर चलाकर लोगों को ठगते थे।

ऑनलाइन सीमेंट खरीद में 93 हजार की ठगी सात साइबर अपराधी गिरफ्तार ( फोटो स्रोत : जागरण )

ऑनलाइन सीमेंट खरीद में 93 हजार की ठगी सात साइबर अपराधी गिरफ्तार ( फोटो स्रोत : जागरण )

HighLights

  1. ऑनलाइन सीमेंट खरीदने पर व्यक्ति से 93 हजार ठगे गए।

  2. साइबर पुलिस ने दिल्ली से सात आरोपितों को गिरफ्तार किया।

  3. आरोपित फर्जी कॉल सेंटर चलाकर लोगों को फंसाते थे।

हरेंद्र नागर, फरीदाबाद। ऑनलाइन सीमेंट खरीदने के लिए गूगल पर विक्रेता का नंबर तलाशना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। साइबर ठगों ने सीमेंट सप्लाई करने का झांसा देकर उससे 93 हजार रुपये ठग लिए।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, साइबर थाना एनआईटी की टीम ने इस मामले में सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपित दिल्ली में एक अन्य साइबर ठगी के मामले में जेल में बंद थे।

पीड़ित ने 93 हजार रुपये किए ट्रांसफर..

पुलिस उन्हें प्रोडक्शन वारंट पर फरीदाबाद लेकर आई थी। पाली निवासी पीड़ित को 300 कट्टे सीमेंट की जरूरत थी। 23 अगस्त को उसके पड़ोसी ने गूगल पर सीमेंट विक्रेता का मोबाइल नंबर तलाशकर उसे दिया।

पीड़ित ने उस नंबर पर संपर्क किया तो आरोपितों ने सीमेंट सप्लाई का भरोसा देकर ऑनलाइन भुगतान के लिए स्कैनर भेज दिया। पीड़ित ने अलग-अलग ट्रांजेक्शन में 93 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद न सीमेंट पहुंचा और न ही आरोपितों ने फोन उठाया।

पुलिस ने इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जांच में पुलिस ने मोनू, सुगम, मनीष, मिथुन, रितिक, हिमांशु और रोहन को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि सुगम, रोहन, मनीष और रितिक दिल्ली में फर्जी काल सेंटर चलाते थे, जबकि मोनू, मिथुन और हिमांशु कॉलर के रूप में लोगों को सीमेंट विक्रेता बनकर फंसाते थे।

ठगी की रकम अलग-अलग बैंक खातों में मंगवाकर आपस में बांट लेते थे। पूछताछ के बाद सभी आरोपितों को वापस दिल्ली जेल भेज दिया गया। 

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में अवैध रूप से पेड़ काटने वालों पर गिरी गाज, केस दर्ज, पुलिस ने ठेकेदार को दबोचा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।