विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद में पिता की मौत के बाद बढ़ा प्रॉपर्टी विवाद, बड़े भाई ने छोटे पर चलाईं तीन गोलियां; हालत गंभीर

Updated: Sat, 29 Aug 2026 08:54 AM (IST)

फरीदाबाद के सारन गांव में पैतृक संपत्ति विवाद को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई पर तीन गोलियां चलाईं, जिसमें ...और पढ़ें

कहासुनी के दौरान बड़े भाई ने छोटे भाई पर तीन गोलियां चला दीं। इनमें से एक गोली छोटे भाई को लग गई। एआई इमेज

कहासुनी के दौरान बड़े भाई ने छोटे भाई पर तीन गोलियां चला दीं। इनमें से एक गोली छोटे भाई को लग गई। एआई इमेज

HighLights

  1. फरीदाबाद में पैतृक संपत्ति को लेकर भाइयों में विवाद।

  2. बड़े भाई ने छोटे भाई पर चलाईं तीन गोलियां।

  3. गोली लगने से छोटा भाई गंभीर रूप से घायल, भर्ती।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। सारन गांव में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर शुक्रवार रात दो भाइयों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के दौरान बड़े भाई ने छोटे भाई पर तीन गोलियां चला दीं। इनमें से एक गोली छोटे भाई को लग गई। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार सारन गांव निवासी तुषार और अभिषेक के पिता की मौत हो चुकी है। पिता की मौत के बाद से दोनों भाइयों के बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार रात अभिषेक अपनी पत्नी को उसके मायके से लेकर घर लौटा था। इसी दौरान उसका बड़े भाई तुषार से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

बताया जा रहा है कि कहासुनी बढ़ने पर तुषार ने तैश में आकर अभिषेक पर तीन गोलियां चला दीं। इनमें से एक गोली अभिषेक को लग गई। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्वजन घायल अभिषेक को उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस गोली चलाने के कारणों और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में प्रॉपर्टी डीलर नहीं चाहते किरायेदार वेरिफिकेशन, RWA प्रधान पर किया हमला; जांच में जुटी पुलिस

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में सड़क हादसे में घायल की मौत के बाद फूटा गुस्सा, डीएनडी-केएमपी सर्विस रोड पर लगाया जाम