हरियाणा में हिंसक हुए हड़ताली सफाई कर्मचारी, हिसार में 7 गाड़ियां की क्षतिग्रस्त; कर्मचारी से मारपीट कर फाड़े कपड़े
हिसार में हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने उग्र प्रदर्शन करते हुए दो कूड़ा गाड़ियों के शीशे तोड़े और पांच को पंचर किया।
-1788686744306_m.webp)
हिसार में प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियं के शीशे तोड़े (जागरण)
HighLights
हड़ताली कर्मचारियों ने दो कूड़ा गाड़ियों के शीशे तोड़े।
पांच गाड़ियों को पंचर किया, चालक से मारपीट की।
पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
जागरण संवाददाता, हिसार। शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल उग्र रूप लेने लगी हैं। हड़ताली कर्मचारियों ने शनिवार को शहर में चलाई गई कूड़ा उठाने की दो गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। पांच गाड़ियों को पंचर कर दिया। साथ ही बालसमंद रोड पर रेलवे फाटक के पास गाड़ी चालक रामनारायण से मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ दिए। गंजा करने के लिए उसके सिर पर उस्तरा तक चला दिया।
ड्राइविंग लाइसेंस सहित गाड़ी की चाबी तक ले गए। इस दौरान सड़क पर काफी दूर तक हंगामा होता रहा। कूड़ा उठाने वाली गाड़ी में मौजूद पुलिस कर्मचारी इन कर्मचारियों को नहीं रोक पाए। घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उधर आत्म्दाह की धमकी देने वाले राजेंद्र यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया। नगर निगम ने शहर को दो जोन में बांटा है।
जोन-1 में 23 गाड़ी को जोन-2 में 34 गाड़ी कूड़ा उठाने के लिए लगाई गई है। 10 वार्ड में कूड़ा उठाने का काम किया गया। इसके जोन एक में एक से चार व वार्ड 9 और जोन-2 में 11 से 15 वार्ड में कूड़ा उठाया गया। इसके अलावा कैमरी रोड पर भी सफाई का अभियान चला।
मुंह पर कपड़ा बांधकर तोड़ा शीशा
हड़ताली सफाई कर्मचारियों को जब प्रशासन की तरफ से कूड़ा उठाने का पता चला तो वह कूड़े की गाड़ियों के पास पहुंच गए। सेक्टर 13 की मार्केट में कर्मचारी कूड़ा उठाने के लिए गाड़ी लेकर पहुंचे थे।
उसी दौरान दो कर्मचारी पहुंचे। पुलिस कर्मचारी गेट खोलने से रोक दिया। उसी दौरान दूसरा कर्मचारी मुंह पर कपड़ा बांध कर आया और ईंट से अगला शीशा तोड़ दिया। शीशे पर दो बार ईंट फेंक कर मारी। गाड़ी के चारों टायर भी पंक्चर कर दिए। इस मामले में पुलिस ने जेई नवीन कुमार की शिकायत पर पवन दरोगा, सुरेंद्र, घोलू और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
आरोप है कि हमलावरों ने गाड़ी की चाबी के अलावा मेरे दस्तावेज भी छीन लिए। हमलावरों ने कहा कि दोबारा से गाड़ी चलाई तो अंजाम ठीक नहीं होगा। फिर पुलिस और नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उपचार के लिए अस्पताल में लेकर आए।
हंगामे के बाद मौके से भागे हमलावर
नगर निगम के सफाई कर्मचारी ने बालसमंद रोड पर रेलवे फाटक के नजदीक चालक के साथ 15-20 लोगों ने मारपीट की। चालक रामनारायण को पीटा और कपड़े फाड़ दिए। गाड़ी का चालक साइड वाला शीशा भी तोड़ दिया।
काफी देर तक हंगामा होता रहा। बाद में हमला करने वाले मौके से भाग गए। पुलिस ने हमला करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
कपड़े से बांध रखे थे मुहं
पुट्ठी समैन निवासी रामनारायण ने बताया कि सुबह भामाशाह नगर और आसपास के एरिया से गाड़ी में कूड़ा-कचरा डालकर उसे खाली करने के लिए सेक्टर-33 की तरफ जा रहा था। जब बालसमंद रोड पर रेलवे फाटक के पास पहुंचा तो करीब 15 बाइकों पर 15-20 व्यक्ति आए। मुंह पर कपड़ा बांधे थे। गाड़ी रुकवाकर हमला करने लगें।
