विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा के कैथल में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित ट्रक ने स्कूल जा रहीं दो छात्राओं को कुचला; मौके पर ही मौत

Updated: Thu, 03 Sep 2026 09:29 AM (IST)

हरियाणा के कैथल जिले के सीवन में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूल जा रही दो छात्राओं नवनीत ...और पढ़ें

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त स्कूटी (जागरण)

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त स्कूटी (जागरण)

HighLights

  1. सीवन में अनियंत्रित ट्रक ने दो छात्राओं को कुचला

  2. नवनीत कौर और गुणदीप कौर की मौके पर मौत

  3. पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी, जांच जारी

जागरण संवाददाता, कैथल। हरियाणा के कैथल जिले के अंतर्गत सीवन में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सीवन के गांव मांडी सदरा से स्कूटर पर सवार होकर स्कूल जा रही दो छात्राओं को एक अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया।

हादसे में दोनों छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ट्रक ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गए।

बाजर के पास मेन रोड पर हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, हादसा सीवन के मुख्य बाजार के पास मेन रोड पर हुआ। दोनों छात्राएं सीवन स्थित सरकारी कन्या विद्यालय में पढ़ती थीं। मृतकों की पहचान नवनीत कौर और गुणदीप कौर के रूप में हुई है।

दोनों आपस में सहेलियां थीं और रोजाना की तरह सुबह स्कूटर से स्कूल के लिए निकली थीं। नवनीत कौर 10वीं कक्षा में पढ़ती थी, जबकि गुणदीप कौर 9वीं कक्षा की छात्रा थी।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

हादसे की खबर मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलने के बाद छात्राओं के परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार ट्रक चालक की पहचान कर उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।