Karnal Sabha Vidhan Sabha Chunav Result 2024: जगमोहन आनंद या सुमिता विर्क, इस बार करनाल में किसका चलेगा सिक्का?
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 (Haryana Vidhan Sabha Election Result 2024) के लिए सभी 90 सीटों पर वोटिंग संपन्न हो चुकी है। सीएम सिटी करनाल में बीजेपी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच मुख्य मुकाबला है। पिछले विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी से मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जीत हासिल की थी। इस बार 8 अक्टूबर को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।
डिजिटल डेस्क, करनाल। हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Vidhan Sabha Chunav Result 2024) के लिए सभी 90 सीटों पर वोटिंग संपन्न हो चुकी है। विधानसभा चुनाव के रण में उतरे उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 8 अक्टूबर को होगा। सीएम सिटी के नाम से मशहूर करनाल में बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच मुख्य मुकाबला है। भाजपा ने यहां से जगमोहन आनंद, कांग्रेस ने सुमिता विर्क और आम आदमी पार्टी ने सुनील बिंदल को मैदान में उतारा है।
पिछले चुनाव में ये रहा था नतीजा
साल 2024 के विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी के नायब सैनी को 95, 004 वोट मिले थे जबकि कांग्रेस के तरलोचन सिंह को 53,464 वोट मिले थे। 2024 के आम चुनाव से पहले मनोहर लाल ने इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद करनाल सीट पर उपचुनाव कराना पड़ा था। 2019 विधानसभा चुनाव के परिणाम की बात करें तो बीजेपी के मनोहर लाल को 79,906 वोट मिले थे। कांग्रेस के तरलोचन सिंह को 34, 718 वोट मिले थे। वोटों के साथ जेजेपी के तेज बहादुर 3,192 वोट पाकर तीसरे नंबर पर रहे थे।