Haryana News: 15 दिन से लापता देवर-भाभी को ढूंढकर घर ला रहे थे परिजन, दोनों ने रास्ते में जहर खाकर दी जान
Haryana News कुरुक्षेत्र के पास एक चौंकाने वाली घटना में सोनीपत के गोहाना खंड के गांव गंगेसर के एक व्यक्ति और उसकी भाभी की हाईवे पर चलती गाड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाकर मौत हो गई। दोनों 15 दिनों से लापता थे और उनके पिंजौर में होने का पता चलने पर परिवार के लोग उन्हें वापस ला रहे थे।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। Haryana News: सोनीपत के गोहाना खंड के गांव गंगेसर के देवर भाभी की हाईवे पर चलती गाड़ी में संदिग्ध परिस्थिति में जहर का सेवन करने से मौत हुई है। दोनों 15 दिन दिन से अपने घर से गायब थे।
परिजन को उनके पिंजौर में होने का पता चला तो सोमवार को वो उन्हें मना कर वापस गांव कार से ला रहे थे। पुलिस को दिए बयान में स्वजन ने बताया है कि मृतक सोनू का अपने चचेरे भाई की पत्नी से प्रेम प्रसंग था। सोनू भी शादी शुदा था। दोनों के दो-दो बच्चे हैं।
15 दिन पहले दोनो घर से भागे थे
मृतकों के स्वजन ने बताया कि करीब 15 दिन पहले दोनों अपने घर से भाग गए थे। इसके बाद स्वजन को उनके पिंजौर में होने का पता चला। दोनों के परिवार ने उनसे पहले फोन पर संपर्क किया। दोनों वापस गांव लौटने को राजी हो गए। इसके बाद परिवार के तीन लोग सोनू और उसकी भाभी को पिछली सीट पर बैठाकर वो पिंजौर से गोहाना के लिए चले थे।
सोनू की रात करीब 11 बजे मौत हो गई
देर शाम कुरुक्षेत्र सीमा में पहुंचने पर सोनू के साथ बैठी उसकी भाभी को उल्टियां शुरू हो गई। इसी बीच सोनू भी बेसुध हो गया। स्वजन दोनों को कुरुक्षेत्र के नए बस अड्डे के समीप एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां पर महिला ने सोमवार शाम छह बजे दम तोड़ दिया। सोनू की रात करीब 11 बजे मौत हो गई।
यह भी पढ़ें- 'जैसे-जैसे वोटिंग का दिन आ रहा, वैसे-वैसे कांग्रेस...' सोनीपत से पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा जबरदस्त निशाना