दिल्ली-NCR में कब से पड़ेगी कड़ाके की ठंड? मौसम विभाग ने दिया ये अपडेट
हरियाणा, एनसीआर दिल्ली में नवंबर का मौसम सुहावना रहेगा, लेकिन धीरे-धीरे ठंड बढ़ेगी। अरब सागर में चक्रवात और बंगाल की खाड़ी में तूफान कमजोर हो रहे हैं। पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तरी हवाओं से रातें ठंडी होंगी। महीने के अंत तक तापमान में गिरावट आएगी, लेकिन कड़ाके की ठंड दिसंबर से शुरू होने की संभावना है।
-1762073063355.webp)
जागरण संवाददाता, नारनौल। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में नवंबर का महीना आमतौर पर सुहावना रहेगा। धीरे-धीरे ठंडक बढ़ेगी। वर्तमान परिदृश्य में अरब सागर पर एक चक्रवातीय सर्कुलेशन बार बार अपने ट्रैक को बदल रहा है। साथ ही साथ बंगाल की खाड़ी पर बना मौथा समुद्री तूफान कमजोर हो चुका है।
एक चक्रवातीय सर्कुलेशन के रूप में बिहार पर मौजूद है। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा एनसीआर दिल्ली से आगे निकल चुका है। इसके कारण पूरे हरियाणा एनसीआर दिल्ली में उत्तरी पश्चिमी हवाएं चलने से रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है।
तीन नवंबर को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके कारण हरियाणा के उत्तरी हिस्से में चार और पांच नवंबर के दौरान हल्का मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। नोडल अधिकारी पर्यावरण क्लब राजकीय महाविद्यालय नारनौल डॉक्टर चंद्रमोहन ने बताया कि आगे कोई मौसम प्रणाली का असर न होने से दिन का मौसम सुखद रहने की संभावना है। जबकि रात के समय उत्तरी हवाओं से रातें सर्द हो जाएंगी।
नवंबर महीने में भी अभी कड़ाके की ठंड की संभावना नहीं है। दिन के तापमान सामान्य के आसपास रहेगा। रात के तापमान सामान्य से नीचे बने रहेंगे। जब तक दिन के तापमान में गिरावट नहीं होती है। जब तक तापमान सामान्य से अधिक और आसपास बना रहेगा। उन्होंने बताया कि हरियाणा एनसीआर दिल्ली में महीने की शुरुआत में अधिकतम तापमान लगभग 30-31°C तथा न्यूनतम तापमान 15-16°C के आसपास रहने की उम्मीद है।
जैसे-जैसे महीना आगे बढ़ेगा। तापमान में काफी गिरावट आएगी। नवंबर के महीने के आखिरी तक न्यूनतम तापमान 11-13°C तक जा सकता है। यानी पहले पखवाड़े में आमतौर पर मौसम शुष्क तथा साफ और दिन सुहावना रहेगा। रात सर्द रहेंगी। परंतु दूसरे पखवाड़े में दो से तीन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी से धीरे उत्तरी हवाओं से दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। दिसंबर महीने शुरुआत से कड़ाके की ठंड अपने रंग दिखाएगी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।