विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Exclusive: अकेली महिला ने पंखे से कैसे उतारी लाश? शक के घेरे में चौकीदार, टेस्ट खोलेगा किन्नर विनोद की मौत का राज

Published: Thu, 12 Nov 2026 07:05 PM (IST)

नारनौल में किन्नर समाज के प्रधान विनोद सैनी की संदिग्ध मौत का राज अब लाइ डिटेक्टर टेस्ट से खुलेगा। पुलिस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. विनोद सैनी की संदिग्ध मौत की जांच में लाइ डिटेक्टर टेस्ट होगा।

  2. महिला चौकीदार पर शव अकेले उतारने और अस्पताल न भेजने का संदेह।

  3. फरार महक, बुलबुल किन्नर की तलाश; वकील करेंगे बड़े खुलासे।

जागरण संवाददाता,नारनौल। मंगलमुखी किन्नर समाज के प्रधान विनोद सैनी 20 अक्टूबर की रात हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले का राज अब लाइ डिटेक्टर टेस्ट के जरिये खोलने की तैयारी शुरू हो गई है। इस मामले में गठित एसआईटी ने किन्नर डेरे की महिला चौकीदार का लाइ डिटेक्टर टेस्ट करवाने का निर्णय लिया है।

इसके लिए जल्द ही न्यायालय से अनुमति ली जाएगी और यह टेस्ट करवाया जाएगा। दरअसल पर विनोद सैनी का शव पंखे से लटके होने की बात कही जा रही है। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तो शव को पंखे से उतारा जा चुका था। डेरे की महिला चौकीदार ने पुलिस के सामने बयान दिया था कि शव को उसने उतारा था।

'...लगा कि जीवित है तो अस्पताल क्यों नहीं भिजवाया?'

जांच अधिकारी को शक है कि एक महिला अकेले कैसे शव को उतार सकती है। यदि उसे लग रहा था कि वह जीवित है तो उसे अस्पताल तक भिजवाने की व्यवस्था क्यों नहीं की गई। इन तमाम सवालों के जवाब लाइ डिटेक्टर टेस्ट से मिलने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि 21 अक्टूबर की सुबह विनोद सैनी का शव डेरे में मिला था। मरने से पहले विनोद सैनी के नाम से कई पेज का एक सुसाइड नोट भी मिला और एक वीडियो बनाया गया था। यह वीडियो भी संदेह पैदा कर रहा है।

इसमें विनोद सैनी अपनी बात रख रहे थे तो कोई दूसरा मोबाइल से वीडियो बनाता नजर आ रहा है। यदि उसके पास कोई दूसरा व्यक्ति था तो उसने उसे आत्महत्या करने से रोकने के प्रयास क्यों नहीं किए।

विनोद सैनी की समर्थक रही महक और बुलबुल में हो गया था समझौता

सूत्रों ने बताया कि विनोद सैनी की मौत की घटना से कुछ दिन पहले ही नारनौल डेरे में रह रही महक किन्नर और भिवानी की बुलबुल किन्नर के बीच समझौता हो गया था। दोनों ही आरोपित किन्नर 20 अक्टूबर के बाद से भूमिगत हैं और जिला पुलिस द्वारा गठित एसआईटी उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

एसपी दीपक कुमार ने कहा कि जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके साथ ही महिला चौकीदार का लाइ डिटेक्टर टेस्ट भी करवाया जाएगा।

एडवोकेट प्रमोद तरेडिया इस मुद्दे पर 14 को करेंगे पत्रकार वार्ता

पूर्व पार्षद एडवोकेट प्रमोद तरेडिया ने बताया कि वह इस गंभीर मुद्दे पर 14 नवंबर को नारनौल कोर्ट परिसर स्थित उनके चैंबर में पत्रकारवार्ता कर इस मामले में कई बड़े खुलासे करेंगे।

उन्होंने कहा कि असली किन्नर को तो मदद करनी चाहिए पर बहुत से नकली किन्नर भी घूम रहे हैं, जो कि भारी भरकम चंदा लेने के लिए आमजन पर दबाव बनाते हैं।

उन्होंने कहा कि बुलबुल व उनके सहयोगी किन्नर एक गैंग चला रहे हैं और उनके दूसरे देशों में भी संपर्क हैं। इन मुद्दों पर पुलिस से जांच की मांग करेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।